हरियाणा में आग ने मचाया तांडव, कुरुक्षेत्र-सिरसा समेत कई जिलों में हजारों एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक –
कुरुक्षेत्र/सिरसा :हरियाणा के कुरुक्षेत्र और सिरसा में आग ने खेतों में जमकर तांडव मचाया. आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें दूर से देखी जा सकती थी. आग के चलते किसानों को लाखों का नुकसान हो गया है.
आंधी-तूफान के बाद लगी आग :हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में तेज आंधी तूफान के बाद कई इलाकों में आग लग गई. खेतों में खड़ी किसानों की फसल जलकर स्वाहा हो गई और किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया. वहीं आग की चपेट में आने से कई जानवर भी झुलस गए. दिन रात मेहनत करके किसानों ने अपनी फसल को बोया था और फसल अब जब पककर तैयार थी तो मंडी में जाने से पहले ही उसमें आग लग गई.
