Ambala News: क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 500 करोड़ की धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड के दुबई भागने की आशंका

नरेन्द्र सहारण, अंबाला: Ambala News: क्रिप्टो करेंसी (Crypto Currency) में निवेश के नाम पर 18 शातिरों ने कई राज्यों के लोगों से करीब 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दे दिया। इन शातिरों का नेटवर्क हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान आदि में फैला है। अंबाला में ही एक हजार से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है। मास्टरमाइंड के देश छोड़कर दुबई भागने की आशंका है। वर्ष 2021 से फरवरी 2024 तक खेल बेखौफ चलता रहा। यह मामला मंगलवार देर रात दर्ज किया गया है।

 मोहाली के सुखदेव सिंह मास्टरमाइंड

महेशनगर थाना प्रभारी अजैब सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी गई है। मास्टरमाइंड मोहाली के सुखदेव सिंह के निर्देशन में यह सारा काम होता था। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आरोपित विभिन्न होटलों में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रजेंटेशन देते थे। इस दौरान सभी को छह प्रतिशत प्रोफिट/डिविडेंट देने का वादा करते और दावा करते कि सालाना 73 प्रतिशत तक प्राफिट दिया जाएगा। इसके लिए यह प्लान दिखाते और लोगों से रुपये ले लेते थे। स्टेक इट नाम से एक एप बनाया, जिस पर निवेशक का एक वालेट बना देते थे। इस एप से कैसे रुपये निकालने हैं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं देते थे।

15 लोग आते थे सामने

मास्टरमाइंड सुखदेव सिंह है, जबकि 15 लोगों की एक टीम थी, जो हर सेमिनार में आती थी। यह लोग लीडरशिप डेवलेपमेंट प्रोग्राम (एलडीपी) के माध्मय से अलग-अलग होटलों में प्रजेंटेशन देते थे। अधिकतर पंचकूला में सेमिनार किए जाते थे। अंबाला में भी किए गए। शिमला से आगे कूफरी में भी सेमिनार किए गए। इसमें यह विदेश यात्रा का लालच भी देते थे।

सेमिनार में दिए जाते हीरे व सोने की अंगूठियां

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कंपनी का संचालक सुखदेव सिंह शिमला के कूफरी में कार्यक्रम करने आया था। यह सभी 18 लोग उसके साथ थे, जो परिवार और दोस्तों सहित आए थे। टीम लीडर्स को मंच पर ही हीरे, सोने की अंगूठियां दी गईं, जबकि चांदी के ब्रेसलेट भी दिए गए।

इन शातिरों का नेटवर्क इतनी तेजी से बढ़ा कि हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान से हजारों की संख्या में लोगों ने निवेश कर दिया। यह रकम 500 करोड़ से अधिक भी हो सकती है। आशंका है कि हवाला के जरिये रुपये विदेश भी भेजे गए है। मास्टरमाइंड सुखदेव सिंह का दुबई का पता भी शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को सौंपा है। अब रुपये मांगने पर आरोपित जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

 

 

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed