Anju Nasrullah News: पाकिस्तान से फातिमा बनकर लौटी अंजू, बताई भारत आने का कारण

नई दिल्ली, एजेंसी: Anju Nasrullah News पाकिस्तान जाकर अपने प्रेमी से निकाह करने वाली अंजू (35) करीब 4 महीने बाद फातिमा बनकर भारत लौट आई है। अंजू बुधवार को अटारी-वाघा बॉर्डर की सीमा की तरफ से भारत में दाखिल हुई। अंजू हिंदुस्तान लौट आई हैं। वो बुधवार को वाघा बॉर्डर पहुंचीं। साथ में पाकिस्तानी शौहर नसरुल्लाह (Nasrullah) भी था। लेकिन वाघा बॉर्डर से अंजू को पहले आईबी और पंजाब पुलिस अपने साथ लेकर गई। वहां उनसे पूछताछ की गई।

अंजू ने बताई भारत आने की वजह

अंजू ने उन्हें भारत वापसी की वजह बताई। फिर अमृतसर से अंजू अब दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचीं हैं। यहां से वो अपने पिता के घर यानि मध्य प्रदेश के ग्वालियर जाएंगी। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही अंजू ने कहा कि मैं सभी सवालों के जवाब दूंगी। लेकिन अभी नहीं। लेकिन अंजू ने आईबी और पंजाब पुलिस को घर वापसी की वजह बता दी है। बताया कि वो यहां अपने पहले पति अरविंद से तलाक लेंगी। साथ ही बच्चों को भी पाकिस्तान ले जाने की कोशिश करेंगी।

पाकिस्तान की मेहमाननवाजी बहुत अच्छी

फिलहाल अंजू दिल्ली में हैं। यहां से वह ग्वालियर के लिए रवाना होंगी। भारत पहुंचते ही अंजू ने मीडिया के सामने पाकिस्तान की जमकर तारीफ की। कहा कि वहां की मेहमाननवाजी बहुत अच्छी रही। भारत लौटकर भी काफी खुश हूं। इसके अलावा अंजू ने इसका कोई जवाब नहीं दिया कि वो कब तक भारत में रहेंगी।

अंजू का नाम सुनते ही भड़का अरविंद

इस बारे में अंजू के पहले पति अरविंद से बात की गई तो वह भड़क गया। गुस्से में उन्होंने कहा कि मैने ठीका ले रखा है क्या अंजू का? दरअसल, राजस्थान के अलवर की शादीशुदा अंजू घर छोड़कर पाकिस्तान चली गई और वहां उसने नसरुल्ला से निकाह कर लिया। अब 28 नवंबर की रात वो भारत लौटी है। एक समाचार चैनल ने इस बारे में जब उसके भारतीय पति अरविंद से पूछा तब उन्होंने कहा कि मेरे से उसकी कोई बात नहीं हुई है। वो आ रही है या नहीं… मुझे क्या पता? मुझसे मत पूछिए। मेरा उससे अब कोई लेना-देना नहीं है। मैंने कोई ठेका ले रखा है क्या उसका?

राजस्थान के अलवर में रहती थी पति और बच्चों के साथ

अंजू राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी में अपने पति अरविंद और दो बच्चों के साथ रहती थी। वह टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान घूमने गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह खैबर पख्तूनख्वा में रहने वाले नसरुल्लाह से मिलने गई है। पाकिस्तान में उनके प्री वेडिंग शूट और निकाह की फोटो भी सामने आई थी। भिवाड़ी के तिजारा मेगा हाईवे पर टेरा एलिगेंस आवासीय सोसाइटी में करीब 4 साल से अरविंद कुमार परिवार के साथ किराए से रह रहे थे। उनकी पत्नी अंजू की फेसबुक के जरिए नसरुल्लाह से दोस्ती हुई थी। अरविंद और उनके दो बच्चों को उसके पाकिस्तान जाने की खबर तक नहीं थी।

20 जुलाई को पति से कहा था- जयपुर जा रही हूं

20 जुलाई 2023 को अंजू ने पति अरविंद से कहा था कि वह सहेली से मिलने जयपुर जा रही है। इसके तीन दिन बाद 23 जुलाई को मीडिया में खबरें आईं कि अंजू अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई है। वह उससे शादी करने जा रही है। 25 जुलाई को अंजू ने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया था। वह अंजू से फातिमा बन गई।

जानें- क्या है अंजू का आगे का प्लान

बता दें, बीते दिन एक पाकिस्तानी यूट्यूबर को दिए इंटरव्यू में नसरुल्लाह ने बताया था कि अंजू अपने बच्चों की खातिर ही भारत लौट रही हैं। जबकि, अक्टूबर में अंजू ने भी खुद कहा था कि उन्हें अपने बच्चों की बहुत याद आती है. वो उनके लिए भारत लौटेंगी और भारतीय पति अरविंद के झूठ का पर्दाफाश करेंगी। अंजू का कहना था कि अरविंद ने उन्हें लेकर कई झूठ कहे हैं, जिनके बारे में वो पुलिस को बताएंगी। इसी के साथ अंजू ने कहा था कि वो भारत में अपने बच्चों के सारे सवालों के जवाब देंगी। अगर वो उनके साथ पाकिस्तान चलना चाहेंगे तो वो उन्हें साथ ले जाएंगी। लेकिन अगर वो भारत में ही रहना चाहेंगे तो वो उन्हें फोर्स नहीं करेंगी।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed