भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा हरियाणा में कांग्रेस की अगली सरकार बनते ही बंद होंगे जनविरोधी पोर्टल

नरेन्द्र सहारण,करनाल: करनाल के डॉ. मंगल सेन ऑडिटोरियम में आयोजित अभिजीत कांग्रेस के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के पश्चात हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि हरियाणा के लोग अब कांग्रेस को अगली सरकार के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी जनविरोधी पोर्टल बंद कर दिए जाएंगे।

हरियाणा में कांग्रेस का मजबूत प्रदर्शन, अगली सरकार बनने की उम्मीद

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में लोकसभा परिणाम सकारात्मक रहे हैं, जिसमें कांग्रेस ने पाँच सीटें जीती हैं। लगभग 46 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा है, जो इस बात का संकेत है कि हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा कांग्रेस पर झूठ फैलाने के आरोपों के जवाब में हुड्डा ने कहा कि संविधान बदलने की बात कांग्रेस ने नहीं बल्कि भाजपा के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने कही थी। उन्होंने ही कहा था कि 400 सीटें दे दो तो संविधान बदल देंगे। इसी से यह मुद्दा शुरू हुआ था।

अग्निवीर योजना पर कांग्रेस का विरोध, पार्टी में एकता का दावा

भाजपा की अग्निवीर योजना में बदलाव की तैयारी के जवाब में हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस इस योजना का पहले से ही विरोध करती रही है और यह योजना युवाओं के साथ एक भद्दा मजाक है।

कांग्रेस के सम्मेलनों में कुमारी शैलजा और करनाल में पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा के नहीं पहुंचने पर गुटबाजी के संकेत के जवाब में हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में कोई फूट नहीं है और समय आने पर सभी साथ में होंगे। उन्होंने कौशल विकास निगम के सरकारी दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर दो लाख लोगों को पक्की नौकरी दी जाएगी।

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed