Haryana News: हरियाणा में भाजपा को बड़ा झटका, सांसद बृजेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में हुए शामिल

नरेन्द्र सहारण, हिसार: हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बृजेंद्र सिंह और उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो गए। बीरेंद्र सिंह 2014 में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाकर केंद्रीय मंत्री बनाया गया था। हरियाणा के हिसार से बीजेपी सांसद बृजेंद्र सिंह पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
हरियाणा के हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंंह ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि मैं आज भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं, मैं मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी व पार्टी के अन्य नेताओं का धन्यवाद करता हूं। कुछ राजनीतिक कारण काफी समय से बन रहे थे जिसमें असहजता एक अहम विषय है। इसमें मुख्यत: विचार के मामलों में मेरी सहमति पार्टी(भाजपा) से नहीं थी जिस कारण मैंने यह निर्णय लिया है।
2019 के लोकसभा चुनाव में बीरेंद्र सिंह ने अपने बेटे बृजेंद्र सिंह को टिकट दिलाया था। जानकारी के अनुसार बृजेंद्र सिंह भाजपा की टिकट कटने की संभावना मानी जा रही थी। जजपा के साथ गठबंधन जारी रखने पर बीरेंद्र और बृजेंद्र सिंह ने भाजपा छोड़ने का एलान किया था। भाजपा ने जजपा को एनडीए में शामिल किया है। भाजपा ने हरियाणा में जजपा के साथ सीट को लेकर कोई एलान नहीं किया है।
#WATCH भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के तुरंत बाद बृजेंद्र सिंह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पहुंचे। pic.twitter.com/qM8aafQ3jS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2024
भाजपा कोर कमेटी बैठक आज
भाजपा की टिकट को लेकर कोर कमेटी की एक बैठक रविवार देर शाम होने की संभावना है। इसमें भाजपा कुछ सीट पर प्रत्याशी घोषित कर सकती है। सूत्रों के अनुसार बृजेंद्र सिंह सीट को लेकर आश्वस्त नहीं थे। भाजपा के आंतरिक सर्वे में कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद हिसार लोकसभा से पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ,पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई , डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा को उतारने की तैयारी चल रही थी।
#WATCH | After joining Congress, Brijendra Singh says, "…One issue that was raised in the rally in Jind on 2nd October was about the alliance of BJP-JJP in Haryana. A decision was taken regarding it and that too is a reason (for quitting BJP)."
The BJP MP from Haryana's Hisar… pic.twitter.com/rmsu1LLHk4
— ANI (@ANI) March 10, 2024
10 साल बाद कांग्रेस में वापसी
बीरेंद्र सिंह ने 2014 में कांग्रेस छोड़ी थी। इसके बाद भाजपा ने राज्यसभा सदस्य बनाकर उन्हें केंद्रीय इस्पात मंत्री बनाया था। उनकी पत्नी प्रेमलता को उचाना सीट से विधायक बनाया। 2019 में बृजेंद्र सिंह को हिसार लोकसभा सीट पर उतारा गया था। अब दस साल बाद बीरेंद्र सिंह का परिवार कांग्रेस में वापसी कर रहा है। पिछले तीन महीने में बीरेंद्र सिंह की पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ तीन मुलाकात हुई। इसके बाद सियासी गलियारों में बीरेंद्र सिंह के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई थी।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन