Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने नियुक्त किए 23 चुनाव प्रभारी, बैजयंत पांडा को UP और विनोद तावड़े को मिली बिहार की जिम्मेदारी
भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले राज्यों में चुनाव प्रभारी नियुक्त किए
नई दिल्ली, BNM News: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को भाजपा ने 23 राज्यों के नए प्रभारी के नाम का एलान कर दिया है। इसकी सूची जारी कर दी गई है। पार्टी के ओर से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी नए प्रभारी के नाम का एलान किया गया है। यूपी में भाजपा ने बैजयंत पांडा को अपना नया प्रभारी बनाया है। भाजपा के ओर से शनिवार को जारी की गई सूची में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड के प्रभारी की जिम्मेदारी दुष्यंत गौतम को सौंपी गई है। भाजपा ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की। बैजयंत पांडा उत्तर प्रदेश के नए प्रभारी होंगे. विनोद तावड़े को बिहार का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के ओर से 23 राज्यों के प्रभारी की लिस्ट जारी की गई है। इसमें लिखा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्ति की है।
भाजपा ने अंडमान निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, दमन एंड दीव, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, लक्ष्यदीप, मध्य प्रदेश, ओडिसा, पुडुचेरी, पंजाब, सिक्किम, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में अपने प्रभारी के नाम का एलान किया है।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन
