भाजपा विधायक ने विधानसभा के अंदर किया मेरा रेप, हनी ट्रैप करवाया’, महिला ने लगाए गंभीर आरोप

BJP MLA Munirathna Rape Case

बेंगलुरु, एजेंसी: कर्नाटक के आरआर नगर से भाजपा के विधायक एन मुनिरत्ना नायडू पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि मुनिरत्ना ने विधानसभा (विधान सौधा) और सरकारी कार के अंदर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला ने अपनी शिकायत में विधायक पर कई बार बलात्कार करने और हनी ट्रैप में फंसाने का आरोप लगाया है। विधायक मुनिरत्ना पहले से ही बलात्कार और हनी ट्रैप मामले में गिरफ्तार होकर न्यायिक हिरासत में थे। अब वह विशेष जांच दल (SIT) की हिरासत में ले लिए गए हैं। हालांकि, बीजेपी विधायक ने सभी आरोपों को नकारते हुए उन्हें झूठा बताया है।

कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा परिसर में किया शुद्धिकरण अनुष्ठान

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जब यह दावा किया गया कि मुनिरत्ना ने विकासा सौधा में अपने कार्यालय के अंदर महिला का बलात्कार किया, तो कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा परिसर के विकासा सौधा के गेट पर ‘शुद्धिकरण’ अनुष्ठान किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस नेता मनोहर ने किया, जिन्हें बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

मनोहर ने आरोप लगाया कि पीड़िता को विकासा सौधा में अपराध स्थल के निरीक्षण के लिए लाया गया था, वहीं कांग्रेस को शुद्धिकरण अनुष्ठान करने से रोका गया। उन्होंने कहा, बीजेपी को विरोध करने की अनुमति दी जा रही है, लेकिन हमें विकासा सौधा को शुद्ध करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

भाजपा विधायक के खिलाफ पहले भी लगा दुष्कर्म का आरोप

इससे पहले, कर्नाटक सरकार ने मुनिरत्ना के खिलाफ SIT जांच का आदेश दिया था। उन्हें पहले एक ठेकेदार को धमकी देने और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

बाद में, एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने रामनगर जिले के कग्गलिपुरा पुलिस स्टेशन में मुनिरत्ना के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, पीड़िता को मुनिरत्ना द्वारा मत्यालनगर में उनके स्वामित्व वाले गोदाम में ले जाया गया, जहां उसका कथित रूप से बलात्कार किया गया।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया गया और मुनिरत्ना ने उसे धमकी दी कि अगर उसने मामले का खुलासा किया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

हनी ट्रैप सेट करने के लिए मजबूर किया

पीड़िता ने दावा किया कि मुनिरत्ना ने उसे कई हनी ट्रैप सेट करने के लिए मजबूर किया। अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि बीजेपी विधायक ने मुझे हनी ट्रैप लगाने के लिए मजबूर किया। उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी देकर यह काम करवाया।

महिला ने विधायक के छह सहयोगियों पर भी लगाया आरोप

महिला ने नायडू के छह सहयोगियों, जिनमें उनका गनमैन भी शामिल है, उन पर अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने और धमकाने का आरोप लगाया। उसने यह भी दावा किया कि नायडू ने उसे एक पूर्व पार्षद के पति को हनी ट्रैप में फंसाने के लिए इस्तेमाल किया। यह मामला अब SIT के अधीन है, और जांच जारी है। मुनिरत्ना द्वारा आरोपों से इनकार के बावजूद, आरोपों की गंभीरता ने राजनीतिक और सामाजिक हलचल मचा दी है।

FIR में लगे गंभीर आरोप

रामनगर जिले के कग्गलियापुरा पुलिस स्टेशन में बीजेपी विधायक मुनिरत्ना के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। मामले में आईपीसी की धारा 354ए, 354सी, 376, 506, 504, 120(बी), 149, 384, 406 और 308 के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं। घटना कथित तौर पर कग्गलियापुरा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में एक प्राइवेट रिसॉर्ट में हुई। मुनिरत्ना और 6 अन्य के आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें मुनिरत्ना नायडू, विजय कुमार, सुधाकर, किरण कुमार, लोहित गौड़ा, मंजूनाथ और लोकी जैसे आरोपियों का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ेंः Bhadohi News: सिपाही के साथ कथित तौर पर ‘फरार’ भाजपा नेत्री आई सामने, पति पर लगाया गंभीर आरोप

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed