कांग्रेस नेताओं ने किए अयोध्या में रामलला के दर्शन, नाराज युवक ने झंडा तोड़ा

अयोध्या, BNM News : अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से भले ही कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने दूरी बना ली है, लेकिन उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने समारोह से पहले ही मकर संक्रांति के दिन अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए पहुंच गई। इस दौरान पार्टी के उप्र प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, अखिलेश प्रताप सिंह, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुडडा, मनोरमा तिवारी और पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया सुनेत्र आदि मौजूद रहे। सबसे पहले उन्होंने सरयू के तट पर डुबकी लगाई। फिर रामलला के दर्शन और उसके बाद हनुमान गढ़ी के दर्शन किए।

युवक ने कांग्रेस का झंडा तोड़ा

 

कुछ लोगों को राम मंदिर के बाहर कांग्रेस का झंडा तोड़ते देखा गया। अयोध्या कांग्रेस महिला प्रभारी रेनू राय ने कहा कि कुछ अराजक तत्वों ने हमारी पार्टी का झंडा छीना और हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया। यह एक शर्मनाक और निंदनीय कृत्य है। मंदिर किसी एक व्यक्ति का नहीं है, यह सबका है।

मकर संक्रांति का शुभ दिन

 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने कहा कि आज हम भगवान राम के दर्शन किया। आज मकर संक्रांति का शुभ दिन है और हमने सबसे पहले सरयू नदी में पवित्र स्नान किया। मुख्यालय से करीब 100 गाड़ियों में 300 नेता और कार्यकर्ता अयोध्या के लिए निकले थे। बाकी लोग रास्ते में काफिले के साथ जुड़ते गए। करीब 500 से ज्यादा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अयोध्या जाने की इच्छा जताई थी।

अपनी श्रद्धा व आस्था से दर्शन करें

 

कांग्रेस की सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख पंखुरी पाठक ने कहा कि जरूरी तो नहीं कि जिस दिन भाजपा चाहे उसी दिन दर्शन किया जाए। हर किसी को ये अधिकार है कि अपनी श्रद्धा व आस्था से दर्शन करे। मकर संक्रांति का दिन हमारे लिए शुभ दिन है। इसलिए हम दर्शन कर रहे हैं।

 

 

You may have missed