पंच आश समिति में बुजुर्गों से मिलीं एसपीएम कॉलेज की छात्राएं, आदित्य सचदेव ने दिया 21 हजार का अनुदान
वृंदावन गार्डन (गाजियाबाद), BNM News। जनकपुरी स्थित बुजुर्गों की संस्था पंच आश सेवार्थ समिति में काफी संख्या में लोग आते रहते हैं। इसी कड़ी में पिछले दिनों दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी गर्ल्स कॉलेज से काफी संख्या छात्राएं आईं। उन्होंने बुजुर्गों के साथ काफी समय व्यतीत किया। छात्राएं आश्रम के अंदर की व्यवस्था साफ सफाई व अनुशासन से काफी प्रभावित हुईं। छात्राओं ने सरदार दिलीप सिंह से उनके अनुभवों और आश्रम की गतिविधियों को जाना। संस्था के बुजुर्गों ने कामना की कि यह छात्राएं अपने जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को छुए और वृद्ध जनों के प्रति यह प्रेम सदा बनाए रखें। इसके अलावा पंच आश सेवार्थ समिति में हर शाम को सुंदरकाण्ड पाठ के बाद श्रीराम और कृष्ण भजन गाया जाता है। इसमें सभी युवा और वृद्ध शामिल होते हैं। माना जाता है कि भजन- कीर्तन दुखों को हरने और स्वस्थ जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।
आदित्य सचदेव ने दिया अनुदान
वहीं राजनगर के आदित्य सचदेव ने संस्था के लिए 21 हजार का अनुदान दिया। संस्था के सदस्यों और बुजुर्गों ने उनके पूरे परिवार के लिए उज्जवल भविष्य और सुखी जीवन की कामना की। इसके अलावा अरविंद कुमार ने 1000 रुपये का मासिक अंशदान दिया। अरविंद जी का सहयोग किसी के जीवन का सहारा है। ईस्वर से हम सभी लोग आप के सुख समृद्धि की कामना करते है।
इसे भी पढ़ें: पंच आश सेवार्थ समिति ने किया जरूरतमंदों के लिए नए पुराने कपड़ों का वितरण
प्रिया ने बुजुर्गों के साथ मनाया जन्मदिन
पिछले दिनों शशि कांत शर्मा की पुत्री प्रिया कुमारी जन्मदिन के उपलक्ष्य में पंच आश सेवार्थ समिति के वृद्ध जनों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई। बुजुर्गों ने प्रिया कुमारी के दीर्घायु होने और जीवन में सफल होने की शुभकामनाएं प्रदान की। इसके अलावा शशिकांत शर्मा के भी सुखद और समृद्ध जीवन की कामना की।
राहुल ने बुजुर्गों के साथ जन्मदिन मनाया
वृद्ध केयर और वॉलेंटियर्स ऑफ इंडिया के युवाओं ने रविवार को पंच आश सेवार्थ समिति के वृद्धजनों से मिलकर समय बिताया। इस दौरान उन्होंने भजन गया। राहुल कुमार ने अपना जन्मदिन भी केक काट कर मित्रों, सहयोगियों तथा बुजुर्गों के साथ मनाया। बुजुर्गों ने राहुल कुमार के दीर्घायु होने और जीवन में सफल होने की शुभकामनाएं प्रदान की।