हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सर्वे करा रही कांग्रेस, कौन नेता कितना मजबूत

नरेन्द्र सहारण, गुरुग्राम: Haryana Assembly Election 2024: लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम से उत्साहित गुरुग्राम के कांग्रेस नेता आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गए हैं। दावेदारी करने वाले नेताओं ने अभी से ही सामाजिक कार्यक्रमों और लोगों से मिलने जुलने की रफ्तार बढ़ दी है। दूसरी ओर पार्टी की प्रदेश कमेटी भी सर्वे करा रही है कि किस विधानसभा में कौन सा नेता कितना मजबूत रहेगा और जिताऊ होगा।

आंतरिक सर्वे कराने में जुटी पार्टी

 

2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के खाते में 10 प्रतिशत वोट शेयर में बढोतरी हुई है। विधानसभावार भी वोट शेयर में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में कई नेता इसे अपनी मजबूती मान रहे हैं और इसी आधार पर वह पार्टी में टिकट की दावेदारी भी करेंगे। प्रदेश कमेटी अपने स्तर पर यह जानने के लिए आंतरिक सर्वे कराने में जुट गई है कि किस बूथ पर पार्टी को कितने वोट मिले। नेताओं की उनके क्षेत्र में छवि और उनके बात रखने के तौर-तरीकों के बारे में भी राय ली जा रही है। अभी 7 जुलाई को शहर में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन से भी नेताओं की मजबूती परखी जाएगी। उनके द्वारा जुटाई जाने वाली भीड़ को देखकर भी यह अंदाजा लगाया जाएगा।

3 जोन में बांट कर चल रही सर्वे प्रक्रिया

 

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज ने बताया कि पूरे प्रदेश में सर्वे चल रहे हैं। इसे तीन जोन में बांटा गया है। जल्द ही चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होगी। एक-दो दिन में टिकट के लिए आवेदन पत्र जारी होगा। इसके लिए प्रदेश स्तर पर पार्टी की मीटिंग भी होगी। विधानसभा की तैयारी शुरू कर दी गई है। सर्वे में जो भी मजबूत नेता पाया जाएगा, पार्टी उसे मैदान में उतारेगी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया। अब विधानसभा चुनाव में भी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। इसके लिए अभी से ही धन्यवादी दौरे और कार्यकर्ता सम्मेलन किए जा रहे हैं।

टिकट   की दौड़ में शामिल भाजपाइयों पर भी कांग्रेस की नजर

 

अक्टूबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन से चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं का आकर्षण बढ़ा है। भाजपा की तरह ही कांग्रेस में भी टिकट लेने वालों की मारामारी रहने की उम्मीद है। वहीं निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से भाजपा नेताओं में असुरक्षा की भावना और चुनाव में हार होने की आशंका बढ़ी है।ऐसे में टिकट की दौड़ में शामिल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर भी कांग्रेस की नजर है।

कांग्रेस में किस विधानसभा से किस नेता की दावेदारी

गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से पूर्व खेल मंत्री सुखबीर कटारिया, वरिष्ठ नेता पंकज डावर व खुशबू शर्मा मंगला रेस में हैं। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से वर्धन यादव, बीरेंद्र यादव व राव कमलवीर सिंह मैदान में हैं। सोहना विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, सतबीर पहलवान, प्रदीप खटाना व डा. शमशुद्दीन प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं। पटौदी से सुधीर चौधरी, पूर्व विधायक रामबीर सिंह व पर्ल चौधरी मैदान में दावेदारी कर रहे हैं।

 

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

 

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed