हरियाणा में नामांकन वापसी का आखिरी दिन, सीएम सैनी और अन्य ने बागी नेताओं को मनाया

हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन और राजीव जैन को मनाने उनके आवास पर पहुंचे।

नरेन्द सहारण, सोनीपत। Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नामांकन वापसी के आखिरी दिन सोमवार को भाजपा ने बागी नेताओं को मनाने की कोशिशें की, जिसमें उन्हें काफी हद तक सफलता मिली। टिकट वितरण के बाद कांग्रेस के 36 और भाजपा के 33 बागियों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया हुआ है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन करने वाले राजीव जैन को मनाने में सफलता पाई। नायब सैनी ने कहा कि राजीव जैन और पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन पार्टी के महत्वपूर्ण सदस्य हैं और अगर वे अपने रास्ते को बदलने की कोशिश करेंगे, तो वह खुद उनके पास जाएंगे। राजीव जैन ने नायब सैनी से मुलाकात के बाद अपने नामांकन को वापस लेने की बात कही है।

रामबिलास शर्मा के साथ नायब सिंह सैनी।

ये नेता नामांकन करेंगे वापस

सिरसा में भाजपा उम्मीदवार रोहतास जांगड़ा भी नामांकन वापस लेंगे और भाजपा यहां गोपाल कांडा को समर्थन करेगी। महेंद्रगढ़ में रामबिलास शर्मा पहले ही नामांकन वापस लेने की घोषणा कर चुके हैं। वहीं, बवानीखेड़ा में कांग्रेस के बागी रामकिशन फौजी ने भी नामांकन वापस लेने की घोषणा की है और प्रदीप नरवाल का समर्थन करेंगे।

भाजपा को नुकसान होने की आशंका

सोनीपत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने तीन माह पहले कांग्रेस छोड़कर आए मेयर निखिल मदान को टिकट दिया था। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव और कविता जैन ने बगावती रुख अपनाया। राजीव जैन ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन कर दिया था, जिससे भाजपा को नुकसान होने की आशंका थी। इसके चलते पार्टी ने उन्हें मनाने की कोशिशें शुरू की थीं।

पार्टी के हित में नामांकन वापस लेने की घोषणा

सोमवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे, कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोनीपत में पूर्व कैबिनेट मंत्री के आवास पर पहुंचे और बातचीत के बाद पत्रकारों से कहा कि राजीव जैन ने पार्टी के हित में नामांकन वापस लेने और पार्टी के साथ काम करने की घोषणा की है।

सोनीपत में राजीव जैन और कविता जैन के आवास पर मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली।

राजीव और कविता के सम्मान में कोई कमी नहीं

नायब सैनी ने कहा कि राजीव और कविता जैन पार्टी के अहम हिस्से हैं और पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए सभी को आलाकमान के निर्णय को स्वीकार करना होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि राजीव और कविता के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और भाजपा राज्य में तीसरी बार सरकार बनाने में सफल होगी।

बिप्लब देब 3 नेताओं से मिलेंगे

 

भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब रणधीर कापड़ीवास (रेवाड़ी), संतोष यादव (अटेली) और शशि रंजन परमार (तोशाम) से मिलेंगे। उन्होंने तीनों नेताओं को कॉल की और नामांकन वापस लेने का आग्रह किया।

पानीपत में निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं रोहिता रेवड़ी को मनाने के लिए पहुंचे पूर्व मंत्री और भाजपा उम्मीदवार महिपाल ढांडा। - Dainik Bhaskar

नामांकन वापस लेने से किया इंकार

इसके अलावा पानीपत शहरी सीट से कांग्रेस की बागी रोहिता रेवड़ी को मनाने के लिए ग्रामीण सीट से भाजपा उम्मीदवार महिपाल ढांडा पहुंचे। उन्होंने रेवड़ी से नामांकन वापस लेकर भाजपा को समर्थन देने की बात कही। यहां रोहिता रेवड़ी ने दोटूक जवाब दिया कि हम जीत रहे हैं, नामांकन वापस नहीं लेंगे।

राजकुमार सैनी ने नामांकन वापस लिया

करनाल जिले की इंद्री विधानसभा सीट से लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (LSP) के उम्मीदवार पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। सैनी ने कहा कि समाज के लोगों के कहने पर यह फैसला लिया गया है।

दीपेंद्र हुड्‌डा अंबाला में मलौर को मनाने जाएंगे

 

वहीं अंबाला सिटी से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री निर्मल सिंह को उम्मीदवार बनाया है। यहां टिकट न मिलने पर पूर्व विधायक जसबीर सिंह मलौर बागी हैं। उन्होंने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया हुआ है। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा मलौर का मनाने के लिए अंबाला जाएंगे।

नामांकन वापसी को लेकर ये है अपडेट

 

  • महेंद्रगढ़ जिले की नांगल चौधरी विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सतीश सैनी ने नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार अभय यादव को समर्थन दिया है।
  • महेंद्रगढ़ जिले की अटेली विधानसभा सीट पर कांग्रेस के बागी हेमंत शर्मा ने नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने यहां भाजपा उम्मीदवार आरती राव को समर्थन दिया है।
  • नारनौल में भाजपा से बागी भारती सैनी ने भी नामांकन वापस लिया है। नायब सैनी उन्हें मनाने के लिए गए नारनौल गए थे, लेकिन भारती सैनी ने उन्हें बैरंग लौटा दिया था।
  • भिवानी की बवानी खेड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस के बागी रामकिशन फौजी ने नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप नरवाल को समर्थन दिया है।
  • हिसार में भाजपा की महिला मोर्चा की पूर्व प्रधान गायत्री देवी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की मौजूदगी में कांग्रेस जॉइन कर ली है।

विज के सीएम बनने की इच्छा पर बोले सैनी, होनी चाहिए

कांग्रेस सांसद जयप्रकाश के बयान पर नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस तरह के बयान कांग्रेस के डीएनए का हिस्सा हैं और इसका समाज पर क्या प्रभाव पड़ेगा, कांग्रेस कभी नहीं सोचती। सैनी ने कहा कि हर किसी को अनिल विज के मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री बनने की इच्छा होनी चाहिए। वहीं राजीव जैन ने भी कहा कि उन्होंने जहां भी पार्टी ने उन्हें ड्यूटी दी, वहां काम किया है और वे केवल कार्यकर्ताओं के लिए काम करेंगे, व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं।

 

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed