Haryana Exit Poll 2024 : हरियाणा में भाजपा नहीं कर पाएगी क्लीन स्वीप, मिलेंगी सिर्फ इतनी सीटें, आ गए एग्जिट पोल के नतीजे

haryana exit polls

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़ः लोकसभा चुनावों के आखिरी चरण की वोटिंग संपन्न हो गई है। मतदान खत्म होते ही सबकी नजरें अब एग्जिट पोल पर हैं। वोटिंग खत्म होते ही अब हरियाणा की सभी 10 सीटों का सटीक अनुमान सामने आने लगा है। हरियाणा लोकसभा चुनावों को लेकर टाइम्स नाउ नवभारत – ईटीजी ने अपना अनुमान प्रस्तुत किया है।

इसमें कहा है कि हरियाणा में इन चुनावों में बीजेपी को सिर्फ 7 मिलते हुए दिखाई दे रही है। वहीं कांग्रेस को 3 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। वहीं आप, आईएनएलडी और जेजेपी इन चुनावों में खाता भी नहीं खोल पाएगी। हालांकि चुनाव के फाइनल नतीजे 4 जून को आएंगे। उस दिन पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।

किसकों कितनी सीटें

पार्टी किसको कितनी सीटें
बीजेपी 6-7
कांग्रेस 3-4
जेजेपी 0
आईएनएलडी 0

रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल में किसे कितनी सीटे

रिपब्लिक भारत और मैट्रिज के एग्जिट पोल में हरियाणा में बीजेपी को नुकसान होता दिख रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी हरियाणा में 10 में से 7 सीटों पर जीत सकती है। वहीं कांग्रेस को 3 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं जेजेपी और आईएनएलडी को एक भी सीट नहीं मिलेगी>

2019 में बीजेपी ने किया था क्लीन स्वीप

बता दें कि इस बार हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में 9 पर बीजेपी-कांग्रेस में सीधी टक्कर देखने को मिल रही थी। केवल हिसार सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय था। 2019 में बीजेपी ने पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में बीजेपी ने हरियाणा में क्लीन स्वीप किया था। बीजेपी ने हरियाणा की 10 की 10 सीटों पर जीत का प्रचम लहराने में कामयाब रही थी।

2019 एग्जिट पोल के नतीजे

2019 में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद जब एग्जिट पोल आए तो उसमें हरियाणा की 10 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा में जोरदार टक्कर का अनुमान लगाया गया था। उस एग्जिट पोल में 10 सीटों में से कांग्रेस को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान बताया गया था। वहीं भाजपा को 6 से 8 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई थी। हालांकि चुनाव में 10 की 10 सीटें बीजेपी के खाते में गई थी।

मनोहर लाल की सीट का हाल

साढ़े नौ साल तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल खट्टर को भाजपा ने करनाल से चुनाव में उतारा है। कांग्रेस ने युवा छात्र नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा को टिकट दिया है। इन्हें छात्रों का बहुत समर्थन मिला है। लोकसभा चुनाव 2019 में इस सीट पर कुल 1904193 मतदाता थे।

उस चुनाव में BJP प्रत्याशी संजय भाटिया को जीत हासिल हुई थी, और उन्हें 911594 वोट हासिल हुए थे। कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा दूसरे स्थान पर रहे थे और उन्हें 255452 वोट मिले थे। करनाल लोकसभा क्षेत्र में कुल 9 विधानसभा सीटें निलोखेरी, इंद्री, करनाल, घरौंदा, असंध, पानीपत ग्रामीण, पानीपत सिटी, इसराना और समालखा हैं। इस सीट पर मुकाबला कांटे का हो सकता है।

हिसार में दिलचस्प मुकाबला

हिसार लोकसभा सीट राजनीतिक तौर पर भाजपा इनेलो जजपा के साथ ही कांग्रेस के लिए भी काफी अहम है। भाजपा ने चौधरी देवीलाल के बेटे रणजीत चौटाला इनेलो ने पुत्रवधु सुनैना चौटाला तो वहीं पर जजपा ने नैना चौटाला को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने तीन बार के सांसद जय प्रकाश को मैदान में उतारा है।

उप प्रधानमंत्री देवीलाल की विरासत को संभालने और उस पर दावा रखने वाले चौटाला परिवार के तीन सदस्य भाजपा, जजपा और इनेलो से इस चुनाव में आमने-सामने हैं। कांग्रेस प्रत्याशी भी देवीलाल की राजनीति विरासत पर अपना दावा ठोक रहे हैं।

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed