Haryana Monsoon Update: हरियाणा में फिर 2 दिन लू का अलर्ट, जानें-कब आएगा मानसून? मौसम विभाग ने बता दी तारीख

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़:  हरियाणा में मौसम (Haryana Weather)में लगातार बदलाव हो रहे हैं। राहत के बाद फिर पारा चढ़ने लगा है। दिन में धूप खिलने से औसतन 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गर्मी से जूझ रहे हरियाणा और पंजाब के लोगों को अभी मॉनसून (Haryana Monsoon) के आगमन के लिए छह से आठ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, हरियाणा में मॉनसून 27 से 30 जून के बीच कभी भी पहुंच सकता है। राज्य में 26 जून से हल्की बारिश शुरू होने की संभावना है, लेकिन इससे पहले 24 और 25 जून को कुछ इलाकों में फिर से लू चलने की संभावना है, जिससे तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पिछले दो दिनों से हरियाणा के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। कुछ शहरों में बारिश के कारण लू का प्रभाव कम हुआ और अधिकतर शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। शनिवार को भी कुछ शहरों में बारिश दर्ज की गई, जिसमें गुरुग्राम में 4 मिमी और मेवात में 12.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही, शनिवार को अधिकतम तापमान में औसतन 2.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

हरियाणा में सबसे गर्म शहर भिवानी रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतर शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।

रात में सबसे कम तापमान हिसार में 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 23 से 25 जून तक तापमान बढ़ेगा और 26 और 27 जून को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 28 जून से बारिश की तीव्रता में वृद्धि हो सकती है, इसी दौरान मॉनसून की एंट्री होगी।

26 जून की रात से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में 26 जून तक मौसम में कोई बदलाव दिखाई नहीं देगा। 22 से 26 जून तक मौसम शुष्क रहने की ही संभावना है। इस दौरान तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी भी हो सकती है। इसके साथ पश्चिमी हवाएं चलने और बीच-बीच हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद 26 जून की रात को मौसम बदलने के साथ बारिश की संभावना भी बनती दिख रही है। वहीं 27 जून से प्री मानसून का सेकेंड फेज शुरू हो सकता है। जिसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है।

हरियाणा में कब होगी मानसून की एंट्री? 

मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में प्री-मानसून के सेकेंड फेज के बाद जुलाई के पहले सप्ताह में 3 जुलाई से मानसून की एंट्री हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बंगाल की खाड़ी से आई मानसूनी हवा की वजह से ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों के मौसम में परिवर्तन दर्ज किया गया है। इससे प्रदेश में कई जगह बारिश भी हुई है।

Monsoon 2024 in Haryana Update

पंजाब में होगी सामान्य से ज्यादा बारिश

पंजाब में तीन दिन की तीखी धूप के बाद प्री-मॉनसून दस्तक देगा। इसके बाद 26 जून से तीन दिन तक सूबे के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 28 जून से मॉनसून के पहुंचने का पूर्वानुमान है, जिससे दो दिन पहले ही बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। हालांकि, हरियाणा में 24 से 27 जून तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखे जा सकते हैं।

मौसम विभाग ने पंजाब में 26 जून से तीन दिन तक बारिश की भविष्यवाणी की है। चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर एके सिंह के मुताबिक, 26 जून को प्री-मॉनसून दस्तक देगा और जिस गति से मॉनसून आगे बढ़ रहा है, उससे पूरी संभावना है कि इस महीने के अंत तक मॉनसून पंजाब में दस्तक दे सकता है। उन्होंने कहा कि इस बार मॉनसून की बारिश सामान्य से अधिक रहेगी। पिछले तीन वर्षों में भी मॉनसून अमूमन जून के अंत तक ही पंजाब में पहुंचता रहा है, हालांकि इस बार अधिक बारिश होने की संभावना है।

पंजाब में दो दिन लू का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को पंजाब के लिए हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। शनिवार को भी पंजाब के अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जो अभी भी औसत से 3 डिग्री अधिक है। लू के प्रकोप के साथ, लुधियाना सबसे गर्म रहा, जहां 42.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। अन्य शहरों में अमृतसर का 39.4, पटियाला का 40.4, बठिंडा का 34.0, गुरदासपुर का 40.0 और फिरोजपुर का 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

हिमाचल के रोहतांग में गिरे फाहे

हिमाचल के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के निचले इलाके में शनिवार को भी बारिश हुई। रोहतांग और ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। कुल्लू में लगातार तीसरे दिन भी बारिश नहीं हुई, जिससे किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है, क्योंकि आसमान में बादल होने के बावजूद बारिश नहीं हो रही है।

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed