Haryana News: रक्षाबंधन पर महिलाओं के अलावा इन्हें मिलेगी 36 घंटे तक हरियाण रोडवेज की मुफ्त बस सेवा, जानें क्या होगा समय

नरेन्द्र सहारण, कैथल। Haryana Roadways Free Service: हरियाणा सरकार के आदेशों के तहत इस बार भी रक्षाबंधन पर हरियाणा रोडवेज की ओर से 15 साल तक के बच्चों और महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस बार कैथल जिले की करीब आठ लाख महिलाएं इस सेवा का लाभ उठाएगी। योजना के लिए रोडवेज विभाग के चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय ने 12 दिन पहले पत्र जारी कर दिया है। रोडवेज में 18 अगस्त से दोपहर 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं को को फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी। दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए फ्री यात्रा मान्य होगी। इसके साथ ही हरियाणा के डिपो में रोडवेज अधिकारियों को रक्षाबंधन पर्व को लेकर निशुल्क बस सेवा की सुविधा देने को लेकर तैयारी करने के आदेश भी दे दिए हैं। वहीं,इस बार रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के साथ 15 साल तक के बच्चे फ्री में सफर कर पाएंगे। पत्र के अनुसार हरियाणा रोडवेज ने 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 19 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए यात्रा फ्री रहेगी। इन तैयारियों के साथ ही हर बूथ पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इन राज्यों के लिए मान्य नहीं है योजना
रोडवेज ने दिल्ली, चंडीगढ़ व हरियाणा में कहीं पर भी महिलाओं को जाना है तो किराया नहीं लगेगा। अगर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में जाना है तो किराया देना पड़ेगा। रक्षाबंधन पर्व पर कोई व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। इसमें बस स्टैंड परिसर के अंदर व बाहर कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
जहां भीड़ वहीं चलेगी बसें
रक्षा बंधन के दिन अगर जहां ज्यादा भीड़ होगी, वहीं बसों को चलाया जाएगा। हालांकि इस बार कैथल डिपो में पर्याप्त मात्रा में बसों का संचालन किया जा रहा है। रोडवेज के पास करीब 200 बसें हैं। निर्देशों के तहत हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में 29 अगस्त दोपहर 12 बजे से 30 अगस्त को रात 12 बजे तक महिलाएं निशुल्क यात्राएं कर सकेंगी।
तैयारियां पूरी करने के दिशा-निर्देश
कैथल डिपो के यातायात प्रबंधक वीरेंद्र पाल ने कहा कि इस साल भी 36 घंटे के लिए महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को रक्षा बंधन पर्व पर निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए रोडवेज के मुख्यालय की ओर से पत्र आ चुका है। पत्र में डिपो को अपने स्तर पर सभी तैयारियां पूरी करने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन