महिला कोच यौन शोषण मामला: हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ आरोप तय, अब चलेगा केस

Sandip Singh

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़। Haryana News: जूनियर कोच यौन शोषण मामले में फंसे हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री और हाकी खिलाड़ी संदीप सिंह पर शिकंजा कसता जा रहा है। संदीप सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ जिला अदालत में केस चल रहा है। सोमवार को अदालत में आरोपी संदीप सिंह के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए। संदीप के खिलाफ आरोप तय करने की कार्रवाई में ही लगभग डेढ़ वर्ष से ज्यादा समय लगा है। अब इस मामले में संदीप सिंह के खिलाफ केस चलेगा। महिला कोच और हरियाणा के विपक्षी दलों ने संदीप सिंह पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। साथ ही हरियाणा सरकार पर संदीप सिंह पर संरक्षण करने का आरोप लगाया गया था।

दिसंबर 2022 में महिला कोच ने दी थी शिकायत

गौरतलब है कि 26 दिसंबर 2022 को जूनियर महिला कोच ने हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न सहित अन्य आरोप लगाते हुए चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दी थी। जांच के बाद 31 दिसंबर की रात 11 बजे सेक्टर-26 थाने में संदीप सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 354, 354ए, 354बी, 506 के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया था।

मामले में गठित की गई एसआईटी

इसके बाद डीएसपी (पूर्व) पलक गोयल के सुपर विजन मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई थी। इसमें साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रंजीत सिंह, महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उषा और एक महिला एसआई को शामिल किया गया था। एसआईटी जांच के बाद संदीप सिंह के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 509 भी जोड़ी थी।

ये रहा घटनाक्रम

-26 दिसंबर 2022 को पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था।
– पूर्व मंत्री पर आरोप खेल विभाग में ही काम करने वाली जूनियर महिला कोच ने लगाया था।
– 31 दिसंबर, 2022 को मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था।
– 31 दिसंबर 2022 को सेक्टर-26 थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था।

 

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed