Haryana News: कनाडा में सोनीपत के युवक की हत्या, एक सप्ताह में पहुंचेगा शव

वैंकूवर/सोनीपत, बीएनएम न्यूज: Haryana News: कनाडा के वैंकूवर में हुई हरियाणा के युवक की हत्या हो गई। सोनीपत के रहने वाले चिराग आंतिल के स्वजन को हत्या की जानकारी वैंकूवर पुलिस ने मेल के माध्यम से दी। सोमवार को चिराग के शव का पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद वैंकूवर पुलिस शव को भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू करेगी। स्वजन ने प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से बेटे का शव जल्द भारत पहुंचवाने की मांग की है। शव भारत आने में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है।

कार में मिला शव

 

जिस सिक्योरिटी कंपनी में चिराग काम करता था, वह हरियाणा के ही एक शख्स की है। वो भी लगातार पुलिस और दूतावास के संपर्क में है। 24 वर्षीय चिराग की गोली मारकर हत्या के बाद उसकी कार में शव मिला था। 12 अप्रैल को वहां के समय अनुसार रात 11 बजे के आसपास पड़ोसियों ने गोलियों की आवाज सुनने के बाद पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, जांच की जा रही है। कांग्रेस की छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आफ इंडिया प्रमुख वरुण चौधरी ने एक्स पोस्ट में विदेश मंत्रालय को टैग करते हुए छात्र के परिवार को सहायता देने का अनुरोध किया है।

सितंबर, 2022 में पढ़ाई करने गए कनाडा

 

सेक्टर-12 के रहने वाले रोमित आंतिल ने बताया कि उनके भाई चिराग आंतिल सितंबर, 2022 में कनाडा के वैंकूवर शहर में एमबीए की पढ़ाई करने गए थे। वह फिलहाल एमबीए करने के बाद वर्क वीजा पर एक सिक्योरिटी कंपनी में काम करते थे।

मेल में क्या लिखा?

 

उन्हें वैंकूवर पुलिस ने मेल से जानकारी दी है कि आपके भाई चिराग आंतिल की वैंकूवर समय अनुसार रात करीब 11 बजे हत्या कर दी गई है। हम अपनी जांच के शुरुआती दौर में हैं और यह नहीं जानते कि आपके भाई की हत्या किसने की। हम सबूत जुटाएंगे और अगले सप्ताह शव का परीक्षण किया जाएगा। उसके बाद शव को छोड़ दिया जाएगा। उस पर आप उसे भारत पहुंचाने की व्यवस्था कर सकते हैं। रोमित ने बताया कि उन्होंने तुरंत कनाडा में चिराग के दोस्तों से संपर्क किया था। उन्होंने वारदात की जानकारी तो दी, लेकिन ज्यादा जानकारी होने से मना किया।

क्राउडफंडिंग के जरिए पैसे जुटा रहे

चिराग के शव को भारत लाने के लिए उनके परिचित क्राउडफंडिंग के जरिए पैसे जुटा रहे हैं। इसके लिए गो फंड मी नाम के प्लेटफार्म पर मदद की गुहार लगाई गई है। चिराग के भाई रोमित ने बताया कि उनका भाई सितंबर, 2022 में कनाडा एमबीए करने गया था। एमबीए करने के बाद वर्क वीजा पर एक सिक्योरिटी कंपनी में काम कर रहा था।

 

Tag- Haryana News, Sonipat News, Youth murdered in Canada, Chirag Antil

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

You may have missed