Haryana Politics: मुख्यमंत्री के सामने दो भाजपा के नेताओं के बीच हुई बहस, बना चर्चा का विषय

Nayab Singh Saini In Mahendragarh

महेंद्रगढ़ के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य नेता।

नरेन्द्र सहारण, महेंद्रगढ़: Haryana Politics: महेंद्रगढ़ के हकेंवि में शनिवार को मुख्यमंत्री के आगमन पर महेंद्रगढ़ के दो भाजपा नेता की आपसी हुई खींचतान शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को हकेंवि में 16 जुलाई को गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दौरे पर आए थे। इसी दौरान महेंद्रगढ़ विधानसभा के दो उम्मीदवारों की आमने सामने हुई बहसबाजी हो गई। पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने पूर्व जिला अध्यक्ष कंवर सिंह खातोद को कांग्रेस नेता कहकर संबोधित किया। पूर्व जिला अध्यक्ष कंवर सिंह खातोद ने मुख्यमंत्री के सामने ही पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा की इस प्रतिक्रिया पर ऐतराज जताया। विवाद बढ़ते देख मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप पर मामले को शांत किया गया। 16 जुलाई को पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह का आयोजन होना है। इसमें गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

राव दानसिंह की मदद करने का आरोप

हुआ यूं कि शनिवार को जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम स्थल का जायजा ले रहे थे तो उस समय भाजपा पार्टी के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर हैलीपेड पर भाजपा नेता खड़े हुए थे। हेलीकाप्टर से उतरने पर मुख्यमंत्री का जोर शोर से स्वागत किया गया। इसी दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कंवर सिंह ने नायब सिंह सैनी को गुलदस्ता भेंट किया। उस समय पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि यह कंवर सिंह यादव हैं और आजकल कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं कंवर सिंह खातोद को जाति तौर पर जानता हूं। पूर्व जिला अध्यक्ष ने पूर्व शिक्षामंत्री की प्रतिक्रिया पर जवाब देना शुरू कर दिया। पूर्व शिक्षामंत्री ने कंवर सिंह पर 2019 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस विधायक राव दानसिंह की मदद करने का आरोप लगाया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बहस हो गई। विवाद बढ़ता देखा मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप कर विवाद को खत्म किया।

एक दूसरे के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी

पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा इस समय पार्टी के सबसे बड़े चेहरे माने जाते है। पिछले विधानसभा चुनावों में पूर्व शिक्षामंत्री को हार का सामना करना पड़ा था। पूर्व जिला अध्यक्ष कंवर सिंह पिछले कुछ वर्षों से लगातार पार्टी में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क बनाकर टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। इस कारण पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा और पूर्व जिला अध्यक्ष कंवर सिंह यादव एक दूसरे के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी माने जा रहे है।

 

LICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

 

You may have missed