Haryana Politics: महम में होगी भाजपा की विजय संकल्प रैली, मुख्यमंत्री, और पूर्व मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

नायब सिंह सैनी और मनोहर लाल।
नरेन्द्र सहारण, रोहतक। Hisar Politics: हरियाणा के महम (Maham) की अनाज मंडी में मंगलवार को भाजपा की विजय संकल्प रैली होगी। रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा लोकसभा क्षेत्र के कई नेता शिरकत करेंगे। हलके के गांव सैमाण व भैणीचंद्रपाल में रविवार को रोहतक लोकसभा क्षेत्र के सांसद और भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा के हुए विरोध को देखते हुए पुलिस ने सोमवार को रैली स्थल की सुरक्षा की समीक्षा की।
बड़े पांडाल में लगभग 5 हजार कुर्सियां लगाई गई
रैली की आयोजक भाजपा नेत्री राधा अहलावत ने बताया कि बड़े पांडाल में लगभग 5 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। स्टेज पर वीवीआईपी व वीआईपी सहित 65 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। साथ ही कार्यकर्ताओं की रैली की व्यवस्था संभालने के लिए ड्यूटी लगाई गई है।
कार्यक्रम में हुड़दंग मचाने वाले कोई और नहीं
इसमें पुरुष व महिलाएं शामिल रहेंगी। सांसद अरविंद शर्मा, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा व शमशेर खरकड़ा सहित अन्य नेता मंच पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि रविवार को सांसद अरविंद शर्मा के कार्यक्रम में हुड़दंग मचाने वाले कोई और नहीं है। यह कांग्रेस की बौखलाहट का नतीजा है, लेकिन इससे रैली में जनता और ज्यादा पहुंचेगी। जनता शांतिप्रिय माहौल पसंद करती है।
एक महीना पहले दो लोगों को गिरफ्तार किया
सिटी थाना के एसएचओ जगजीत सिंह ने कहा कि दुष्कर्म के केस में समझौता कराने के एवज में पैसे लेते हुए करीब एक महीना पहले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में एक महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था। अब महिला की गिरफ्तारी की गई है।
Tag- Haryana Politics, BJP victory resolution rally, Vijay Sankalp Rally, Meham Rally, Nayab Singh Saini, Manohar Lal
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन