Haryana Politics: आप में घमासान, दो पदाधिकारी निलंबित, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता पर लगाए गंभीर आरोप

प्रेस वार्ता करते हुए।

नरेन्द्र सहारण, करनाल। Haryana Politics: लोकसभा चुनाव के बाद और विधानसभा चुनाव के करीब आते ही हरियाणा में आम आदमी पार्टी में घमासान शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) की किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कर्ण सिंह धनखड़ और शिक्षा मोर्चा के संयुक्त मंत्री अमलदीप राविश को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। आप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

निलंबन आदेश मानने से इंकार

इन दोनों पदाधिकारियों ने करनाल के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता पर कई गंभीर आरोप लगाए। दोनों ने उनका निलंबन आदेश और उन्हें प्रदेश अध्यक्ष मानने से इनकार कर दिया है। अब ये मामला मंगलवार को करनाल आ रहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के सामने उठ सकता है।

कोई नोटिस दिए बिना निलंबित किया

कर्ण सिंह धनखड़ ने कहा कि वह किसान विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष होने के साथ संस्थापक सदस्य भी हैं। अपनी बात रखने का मौका और कोई नोटिस दिए बिना प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने सीधे उन्हें निलंबन आदेश थमा दिया है। इससे वह परेशान हैं। ये कार्य किसी और ने कर दिया हो, ये सोचकर उन्होंने इसकी शिकायत रोहतक थाने में भी दी है।

चंदा नहीं देने पर देख लेने की बात कही

उन्होंने आरोप लगाया कि कुरुक्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने चुनाव के दौरान दो लाख रुपये का चंदा मांगा था, लेकिन रुपये नहीं देने पर उन्होंने देख लेने की बात कही थी। शायद देख लेने का उनका तरीका यही होगा, जिससे उन्हें सीधे निलंबित कर दिया गया।

कांग्रेस को प्रेम करने वाला अध्यक्ष नहीं चाहिए

उन्होंने कहा कि वह केजरीवाल के सिपाही हैं। उनके इशारे पर ही 13 सालों से अपने खर्च व संसाधनों से पार्टी का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी सुशील गुप्ता सभाओं में सिर्फ कांग्रेस का ही प्रचार करते थे। अब आप कार्यकर्ताओं को कांग्रेस को प्रेम करने वाला अध्यक्ष नहीं चाहिए। प्रदेश में 8 साल से आम आदमी पार्टी जहां थी वहीं खड़ी है। उन्होंने कहा कि 25 जून को अरविंद की पत्नी सुनीता केजरीवाल करनाल रही हैं। यहां समय मिला तो उनसे मिलकर अपनी बात रखेंगे। नहीं तो अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखेंगे और विरोध जारी रखेंगे।

अपनी गलतियों के कारण चुनाव हारे

इससे पहले अमलदीप राविश ने खुद को केजरीवाल का सिपाही बताया। उन्होंने कहा कि सुशील गुप्ता ने उन्हें निलंबित किया है लेकिन वह सुशील गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष नहीं मानेंगे। उन्होंने कहा कि सुशील गुप्ता अपनी गलतियों के कारण चुनाव हारे हैं।

किसी से चंदा नहीं लिया : डॉ. सुशील गुप्ता

आप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि दोनों पदाधिकारियों की पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायतें आने के बाद उन्हें निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ जो साक्ष्य हैं, उनकी जांच एक कमेटी को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्ण धनखड़ ही नहीं, किसी से कोई चंदा नहीं लिया। ये आरोप निराधार हैं। समीक्षा बैठक में भी कह दिया गया था कि किसी से कोई चंदा नहीं लिया गया है।

 

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed