Haryana Politics: दुष्यंत चौटाला ने अभय चौटाला पर बोला हमला, कहा- मेरे चाचा नान सीरियस पालिटिशियन

अभय चौटाला और दुष्यंत चौटाला।
नरेन्द्र सहारण, पानीपत : Haryana Politics: पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एक होने का कोई सवाल नहीं है। हमारे राजनीतिक रास्ते इनेलो से बाहर निकालने पर अलग हुए थे। मेरे चाचा नान सीरियस पालिटिशयन है। उनकी भाषा, सोच और शैली को कोई बदल नहीं सकता। उनकी धमकियों और चेले चपाटों ने ही इनेलो का सत्यानाश किया ना कि हमने। वो हमें गद्दार कहते हैं, हमने कौनसी गद्दारी कर दी। क्या हम इनेलो का झंडा और डंडा लेकर अलग हुए। हमने अलग होने पर अपनी पार्टी बनाई और अच्छे तरीके से प्रदेश को साढ़े चार साल का शासन भी दिया। वो ही डंडा चलाने का काम करते हैं। धमकियां देते हैं। उनकी धमकी चलती रहे, हमारा उतना ही फायदा है। दुष्यंत चौटाला बुधवार को पानीपत के गांव सिवाह स्थित चौधरी देवीलाल कन्या मेमोरियल कालेज में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सतबीर कादियान की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए पहुंचे थे। इससे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
सरदार निशान सिंह को भविष्य के लिए शुभकामनाएं
दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह की ओर से पार्टी छोड़ने के सवाल पर कहा कि उनके इस्तीफे की मंगलवार रात मुझे डिजिटल कापी मिली। उस पर फैसला तो राष्ट्रीय अध्यक्ष को करना है। उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं। मैंने तो तीन माह पहले विधानसभा में भी कहा था कि आने वाले दिनों में चुनावी मौसम में अनेक लोग पार्टियां छोड़कर जाएंगे और आएंगे। पार्टी अपने विजन पर काम करती रहेगी। उन्होंने विरोध होने पर कहा कि विरोध करने वाले अपने ही हैं। उनके मन में गिला शिकवा है तो विरोध करके दूर कर लेंगे। क्या हमारे में इतनी सहनशीलता भी नहीं है की विरोध झेल पाए। आपका विरोध करने वाला ही सबसे बड़ा समीक्षक है। समीक्षक से सीख ले, वहीं कामयाब होता है। विरोध तो 1982 में चौधरी देवीलाल का भी बहादुरगढ़ में टिकट देने पर हुआ था, उनके कार्यकर्ताओं ने ही कुर्ते के बटन तोड़ दिए थे। विरोध करने वाला जागरूक करता है। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इनेलो की तरह डरेंगे नहीं। पूर्व सीएम मनोहर लाल के खिलाफ जजपा ही मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। इस मौके पर विधायक अमरजीत ढांडा, देवेंद्र कादियान, बहन फूलवती आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ेंः रायबरेली से प्रियंका गांधी का नाम तय, अमेठी के लिए राहुल के साथ उभरे दो और नए नाम
Tag-Haryana Politics, Dushyant Chautala, Abhay Chautala, Nishan Singh, JJP Haryana, INLD News
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन