Haryana Politics: पूर्व सीएम मनोहरलाल बोले- चौधरी भजनलाल के साथ 2004 में धोखा हुआ, कांग्रेस से सावधान रहो

नरेन्द्र सहारण, आदमपुर। Haryana Politics: चुनाव प्रचार के दौरान हरियाणा के पूर्व सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहरलाल आदमपुर में जनसभा में डैमेज कंट्रोल करते दिखे। उन्होंने मंच से चौधरी भजनलाल, कुलदीप और भव्य बिश्नोई की खूब तारीफ की। मंच पर पहुंचने से पहले चौधरी भजनलाल के स्मृति स्थल पर पहुंच कर नमन किया। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कहा कि चौधरी भजनलाल ने इस विधानसभा क्षेत्र की सेवा की। उनके सेवा भाव को कुलदीप बिश्नोई, भव्य बिश्नोई आगे बढ़ा रहे हैं।

2004 में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हथिया ली थी कुर्सी

उन्होंने कहा कि 2004 में चौधरी भजनलाल के साथ धोखा हुआ। चौधरी भजनलाल को सीएम बनाने के लिए जनता ने कांग्रेस को जिताया। भजनलाल के बजाय भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कुर्सी हथिया ली। उन्होंने कहा सावधान रहो, कांग्रेस से सावधान रहो। मनोहरलाल 10 अप्रैल को नलवा विधानसभा के गांव कैमरी में रैली को संबोधित करने पहुंचे थे तो उन्होंने भ्रष्टाचार पर एक टिप्पणी की थी, जिसे पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल से जोड़कर देखा जा रहा था। उसके बाद से कुलदीप और भव्य बिश्नोई के अलावा बिश्नोई समाज के लोगों में नाराजगी थी। इसी नाराजगी को दूर करने के लिए पूर्व सीएम मनोहरलाल आदमपुर रैली में पहुंचे। इस रैली में लाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुलदीप तथा भव्य विश्नोई को मनाने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। सोमवार को आदमपुर में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि आदमपुर विधानसभा उपचुनाव के बाद पहली बार आया हूं। उस दिन तो इतना अपनापन नहीं दिखाई दिया, जितना आज दिखाई दे रहा है। उस दिन तो हमने भव्य को कली पकड़ाई थी। आपने कमल का फूल खिलाकर भेजा, इस कारण अपनापन नजर आ रहा है। आदमपुर पहली बार कमलमय हुआ है।

कुलदीप बोले, वोट देना तभी मेरी लाज बचेगी

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि कोई नाराजगी और मन में मलाल नहीं रखना। जितने वोट आपने भव्य को दिए उससे अधिक वोट रणजीत सिंह को देंगे तो आपके बेटे की लाज बचेगी। कोई भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल को कैसे भूल सकता है। उनके कार्यकाल में भू माफिया घोटाला किया। दस साल की सरकार के सरकार में आदमपुर से सबसे अधिक भेदभाव किया। किसी बहकावे में नहीं आना। हमें नरेंद्र मोदी और मनोहरलाल को देखना है। इन दोनों के कारण देश प्रदेश का विकास हो रहा है।

मनोहरलाल के कार्यकाल में नहीं लगा भ्रष्टाचार का आरोप

आप परिवार के लोग सब बाते समझते हो। मनोहर लाल बढ़िया नेता हैं। मनोहरलाल के साढ़े 9 साल के कार्यकाल में कोई एक आदमी बता दें, जिनके कारण इन पर भ्रष्टाचार के शक की सुई भी हिली हो। ऐसे ईमानदार आदमी का आपको साथ देना चाहिए। अफवाहों के चक्कर में मत आना। उन किसानों का भी आभार जताता हूं, जिन्होंने मान सम्मान रखा। किसी तरह का कोई विरोध नहीं किया। अगर मन से साथ हो भव्य की ईमानदारी की और मेरे संघर्ष की लाज रखना।

राम मंदिर, अनुच्छेद 370, तीन तलाक का जिक्र कर वोट मांगे

मनोहरलाल ने लोगों से राम मंदिर, धारा 370, तीन तलाक का जिक्र कर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बौखलाई हुई है। 55 साल के राज में उतने काम नहीं किए, जितने मोदी ने 10 साल में कर दिए। इस दौरान अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे का समाधान किया, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म किया, देश से नक्सलवाद को खत्म किया। मोदी ने देश की सैन्य ताकत, आर्थिक ताकत, कूटनीतिक ताकत बढ़ाई है। मोदी सर्वमान्य विश्व नेता बन गए हैं। देश में 20 करोड़ लोग बीपीएल से बाहर आ गए हैं।

 

इसे भी पढ़ें: Haryana Politics: नाराज कुलदीप को मनाने पहुंचे सीएम नायब सैनी, मुलाकात के बाद बिश्नोई कहा- पार्टी से नहीं है कोई नाराजगी

इसे भी पढ़ें: Haryana Politics: कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा पर पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई का जवाब, सोशल मीडिया पर कही ये बात

इसे भी पढ़ें: Haryana Politics: भजनलाल के परिवार के साथ हो गया बड़ा ‘खेला’, पहली बार चुनावी मैदान में नहीं बिश्नोई

Tag- Loksabha Election 2024, Haryana Politics, Manohar Lal, Chaudhary Bhajan Lal, Adampur News, Kuldeep Bishnoi, Bhavya Bishnoi

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed