Haryana Politics: जजपा को लगेगा झटका, दो विधायक जल्द छोड़ेंगे पार्टी, गठबंधन टूटने के बाद से दिख रहे अलग

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़। Haryana Politics: हरियाणा में जजपा के दो विधायक जल्द भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हिसार जिले में जजपा के तीन विधायकों में से दो भाजपा में शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव से पहले इन लोगों को भाजपा में शामिल करने की तैयारी है। इसके लिए किसी अच्छे मौके का इंतजार किया जा रहा है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में यह दोनों भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।
दोनों अपने टिकट को लेकर आश्वासन चाहते हैं
जानकारी के अनुसार जजपा के विधायक भाजपा सरकार के समर्थन में हैं। भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के बाद सरकार के बहुमत साबित करने के समय सरकार के साथ दिखे थे। उसी दिन जजपा की हिसार रैली से दूरी बनाकर पार्टी को अपना संदेश साफ कर दिया था। अब भाजपा में जाने की केवल औपचारिकता बाकी है। दोनों अपने टिकट को लेकर आश्वासन चाहते हैं। हाल ही में कांग्रेस की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल भाजपा में आ चुकी हैं। ऐसे में भाजपा को हिसार जिले की विधानसभा सीटों की टिकटों में बदलाव करना पड़ेगा। ऐसे में हिसार, नलवा, बरवाला के प्रत्याशियों में बदलाव हो सकता है।
कांग्रेस में भी जाने को तैयार
जजपा के दोनों विधायक कांग्रेस के साथ भी संपर्क में हैं। अगर भाजपा में टिकट का पक्का भरोसा नहीं मिला तो कांग्रेस में भी जाने को तैयार हैं। अभी कांग्रेस की ओर से भी इन लोगों को टिकट का वादा नहीं मिल रहा है।
Haryana Politics, JJP Haryana, Dushyant Chautala, Haryana BJP
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन