Haryana Politics: हरियाणा कांग्रेस को झटका, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने छोड़ी कांग्रेस, कल भाजपा में होंगे शामिल

कृष्णमूर्तिहुडा।
नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़। Haryana Politics: हरियाणा कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रोहतक में कांग्रेस के पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने शनिवार को कांग्रेस छोड़ दी। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को ई-मेल से पत्र भेजकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र भेज दिया। 12 फरवरी को कृष्णमूर्ति हुड्डा भाजपा में शामिल होंगे। साथ में भाजपा के संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा व प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।
भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय में होंगे शामिल
कृष्णमूर्ति हुड्डा ने बताया कि उसके समर्थक सेक्टर छह में राजीव गांधी स्टेडियम के मुख्य द्वार पर एकत्रित होंगे। वहां से जुलूस के तौर पर भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय में जाकर शामिल होगा।
भजनलाल सरकार में मंत्री रहे हैं हुड्डा
पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा भजनलाल सरकार में 1982 से 1986 तक चेयरमैन रहे हैं। जबकि 1991 से 1996 तक श्रममंत्री रहे। हालांकि 1996 में वे किलोई हलके से उनको श्रीकृष्ण हुड्डा ने हरा दिया। लंबे समय से वे कांग्रेस में उपेक्षा झेल रहे थे।
हुड्डा के बारे में कुछ नहीं कहूंगा
कृष्णमूर्ति हुड्डा अक्सर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की आलोचना करते रहे हैं। अब उनका कहना है कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी, अब वे हुड्डा के लिए कुछ नहीं कहना चाहते। पूर्व मंत्री सुभाष बतरा को कोई सलाह नहीं देंगे। अब उनकी बतरा से बातचीत नहीं होती है।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन