Haryana Politics: अपनी सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता घरों से निकलें : भूपेंद्र हुड्डा

फरीदाबाद के मैगपाई टूरिस्ट कांपलेक्स में आयोजित जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान व अन्य।

नरेन्द्र सहारण, फरीदाबाद : Haryana Politics: पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि उन्हें प्रदेश में अपनी सरकार चाहिए तो अगले तीन महीनों तक घरों से बाहर निकल कर जनता के घर का दरवाजा खटखटाएं। जनता को कांग्रेस सरकार में हुए कार्यों व अब दस सालों में भाजपा सरकार के बीच के कार्यों का अंतर समझाएं। कार्यकर्ता मेहनत करेंगे तो प्रदेश में फिर कांग्रेस सरकार होगी।

अभी असली मोर्चे पर जीतना बाकी

भूपेंद्र हुड्डा शुक्रवार को मैगपाई टूरिस्ट कांपलेक्स में आयोजित जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से रूबरू होने आए थे। लोकसभा चुनाव के बाद भूपेंद्र हुड्डा और उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान पहली बार कार्यकर्ताओं के बीच थे। पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस ने दस में से पांच सीटें जीती। पिछली बार एक सीट भी नहीं थी। इस बार पांच सीटें जीती हैं और कांग्रेस का मत प्रतिशत भी बढ़ा, जबकि भाजपा का कम हुआ है। इसके लिए कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं, पर अभी असली मोर्चे पर जीतना बाकी है। यह मोर्चा विधानसभा चुनाव का है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता घर ने बैठें और जनता को भाजपा सरकार की नाकामियों के बारे में बताएं।

सुरक्षित व विकसित हरियाणा बनाना कांग्रेस का मकसद

फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की सारी विधानसभाओं में कांग्रेस की जीत ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 से लेकर 2014 तक कांग्रेस सरकार में हरियाणा विकास के मामले में और निवेश के मामले में नंबर एक पर था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर हरियाणा में बदमाशों को रहने नहीं देंगे। सुरक्षित व विकसित हरियाणा बनाना कांग्रेस का मकसद है। कार्यकर्ता आराम को त्यागें और जब तक सत्ता परिवर्तन नहीं हो जाता तब तक चैन से न बैठें।

कार्यकर्ताओं के समक्ष विधानसभा में कांग्रेस के उप नेता आफताब अहमद, विधायक नीरज शर्मा, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर, पूर्व विधायक रघुवीर तेवतिया व ललित नागर, वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह व लखन सिंगला ने भी अपनी बात रखी।

इस अवसर पर जेपी नागर, गिरीश भारद्वाज, मनधीर मान, गुलशन बग्गा, ठाकुर राजाराम, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, वासुदेव अरोड़ा, गोल्डी बरेजा, नितिन सिंगला, भारत अरोड़ा, अभिलाष नागर, संजय सोलंकी, रेनू चौहान, अनिल नेताजी भी उपस्थित थे।

 

 

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed