Haryana Weather: कल से तीन दिन मानूसनी हवाओं में आएगी कमी, 12 से फिर होगा सक्रिय

नरेन्द्र सहारण, हिसार : Haryana Weather: हरियाणा में मौसम में अचानक से शनिवार रात को परिवर्तन हुआ और रविवार सुबह तक जमकर वर्षा हुई। इससे 10 जिलों में वर्षा से मौसम ठंडा हो गया। तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। सिरसा में सबसे ज्यादा 65 एमएम तो हिसार में 59.4 एमएम वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया गया। इसी प्रकार मानसून की सक्रियता 8 जुलाई तक रहेगी। इसके बाद तीन दिन तक मानसूनी हवाओं में कमी आ सकती है। 12 जुलाई से फिर से मानसून सक्रिय होगा। वहीं मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हरियाणा के 6 और पंजाब के 3 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में 8% बारिश का कोटा पूरा हुआ है।

वर्षा होने की उम्मीद

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) की तरफ प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के कारण वर्षा होने की उम्मीद जताई थी। उसके चलते हिसार के अलावा अंबाला, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, मेवात, पंचकूला, रेवाड़ी, सोनीपत, गुरुग्राम में वर्षा हुई। इन जिलों में वर्षा होने का असर आस पास के जिलों पर भी पड़ा है। वहीं पंजाब के पटियाला में सबसे ज्यादा 56 एमएम बारिश देखने को मिली। इसके अलावा पठानकोट, बरनाला, फाजिल्का, फिरोजपुर और मोहाली में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

12 जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 12 जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। राज्य में दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता 8 जुलाई तक बनी रहेगी। इससे राज्य में कुछ एक क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इसके बाद 9 से 11 जुलाई के दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी कमी होने की संभावना है। इससे प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां में कमी आ सकती है।

इस दौरान राज्य के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में बीच-बीच में आंशिक बादल तथा कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना है। राज्य के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है। इस दौरान हवा में बदलाव से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आने की संभावना है। 12 जुलाई से मानसून की सक्रियता प्रदेश में एक बार फिर से बढ़ने की संभावना बन रही है।

 

 

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed