पानीपत में पत्नी को खिलाया जहर,अप्राकृतिक संबंध का विरोध करने पर पति ने किया हमला

सिविल अस्पताल में भर्ती महिला।
नरेन्द्र सहारण, पानीपत। Haryana News: हरियाणा के पानीपत जिले के एक गांव में पति ने पत्नी को जहर पिला दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। गंभीर हालत में महिला को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां वह अभी अस्पताल में भर्ती है। दरअसल, महिला का आरोप है कि उसका पति उससे अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाने के लिए प्रेशर डालता है।
सोमवार को भी उसने इसी तरह करने के लिए उस पर दवाब डाला। वह नहीं मानी, तो आरोपी ने उसे मारा-पीट की। बाद में जबरन जहर पिला दिया। वह मोबाइल पर पोर्न फिल्म देखता है,वह वैसे ही दबाव बनाता है। मना करने पर मारपीट करता है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहले दहेज के लिए करता था मारपीट
घटना के बारे में जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली है। करीब 5 साल पहले उसका निकाह सनौली खुर्द गांव के रहने वाले मुस्तफा के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही पति और ससुराल वालों ने उसे अक्सर कम दहेज लाने की बात कहकर मारा- पीटा। इस कारण घर में बहाना बनाकर अक्सर उसके साथ गाली-गलौज की जाती थी।
इस लेकर कई बार पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में उसका निपटारा किया गया। पंचायत में आरोपियों ने अपनी गलती मानी, लेकिन घर ले जाने के बाद उसका रवैया उसी तरीके का हो जाता था। एक-दो दिन बाद फिर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। वह दो बेटियों की मां है। मैं आर्थिक रूप से पित पर निर्भर थी। यही सोच कर बच्चियों का क्या होगा, वह पति और उसके परिवार की प्रताड़तना सहती रही।
अप्राकृतिक संबंध से मना करने पर पीटा
मंगलवार देर रात वह सो रही थी। इसी दौरान वहां उसके पति ने उस पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दवाब बनाया। उसने मना किया, तो उसके साथ मारपीट की शुरू कर दी गई। यहां तक की उसका गला घोंट कर भी हत्या करनी चाही। इससे भी बात नहीं बनी तो पति ने उसे जबरन जहर पिला दिया। आरोप पति पहले ही जहर लेकर आया था।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन