India Alliance : राहुल गांधी ने तृणमूल कांग्रेस से गठबंधन को लेकर कही यह बात

कोलकाता, BNM News : India Alliance: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें बंगाल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कुछ युवाओं की ओर से राज्य में विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए के भविष्य के बारे में पूछे गए सवाल में राहुल यह कहते सुने जा रहे है कि हम ये भी नहीं कह रहे कि गठबंधन नहीं है। ममता बनर्जी भी यह नहीं कह रही हैं। गठबंधन को लेकर दोनों दलों के बीच बातचीत और विचार-विमर्श जारी है। जो समस्याएं है उसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

बंगाल के दो जिलों में निकली कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

 

बता दें कि तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा की है। बंगाल के दो जिलों में शुक्रवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकली। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक 10वीं कक्षा की परीक्षा के कारण पुलिस की ओर से कुछ शर्तें भी लगाई गई थीं। पुलिस ने कहा था कि राहुल बीरभूम और मुर्शिदाबाद में यात्रा के दौरान वाहन से उतरकर भीड़ की ओर हाथ नहीं हिला सकते। यह भी सुनिश्चित करने को कहा था कि रास्ता किसी भी तरह से अवरुद्ध न हो। इसके अलावा अगर राहुल को किसी आपात स्थिति में कार से उतरना हो तो उनके साथ अधिकतम तीन लोग उतर सकते हैं।

बंगाल में लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली

 

माध्यमिक परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो इसका ख्याल रखा जाना चाहिए। इस दिन भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल के दो जिलों में होते हुए झारखंड के पाकुड़ में प्रवेश की। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पहले दिन से ही राज्य में लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। इससे पता चलता है कि आइएनडीआइए गठबंधन मजबूत है और 2024 का आम चुनाव लड़ेगा और बंगाल में भाजपा को 18 से शून्य सीटों पर ले आएगा।

 

You may have missed