Jaunpur News: जौनपुर में भैंस चराने के विवाद में चली गोली:एक घायल, एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

सिकरारा न्यूजः जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के समसपुर खपरहा में रविवार की सायं भैंस चराने को विवाद में गोली चल गई। इस दौरान चली गोली में एक घायल हो गए। घायल युवक का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

सिकरारा के समसपुर खपरहा निवासी आदर्श चौबे(27) रविवार की सुबह गांव में भैंस चरा था। इस दौरान उसकी भैंस गांव के एक व्यक्ति के खेत में जाकर फसल चर ली। जिसके बाद दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी। उसने इसकी सूचना घर पहुंचकर परिजनों को दी तो इसके बाद अन्य लोगों के साथ विपक्षियों के घर पहुंचकर पिटाई कर दी। उससे आक्रोशित होकर विपक्षी सायं करीब 6.30 बजे छह की संख्या में दो बाइक से आदर्श के घर पहुंचे।

अपने आपकों को घिरता देख हमलावरों ने पांच से छह राउंड गोलियां चला दी। इसमें से एक गोली आदर्श के बाए जांघ के पिछले हिस्से में लग गई। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान दौरान विपक्षी के दो लोगों की पिटाई भी हुई। हमलावर की एक बाइक छूट गई। जिसको पुलिस अपने साथ थाने ले गई।

घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा में उपचार कराया गया। जहां से आदर्श की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर सीओ परमानंद कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। परिजनों की तरफ से तहरीर दी जा रही है।

भैंस चराने के विवाद में मारपीट

इस विषय पर क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि दो पक्षों में भैंस चराने के विवाद में मारपीट हुई थी। जिसके जवाब में गोली चलाई गई। इसमें एक भाई को गोली लगी हैं,। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जिसमें एक गिरफ्तार कर लिया गया है । वही और अन्य लोगो के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ेंः Jaunpur News: जौनपुर में सुबह सैर पर निकले व्यवसायी के पुत्र का अपहरण, मांगी 40 फिरौती, अनहोनी की शंका से दहशत

यह भी पढ़ेंः Jaunpur News: बरसठी में विवेक यादव हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- जौनपुर में जगद्गुरु स्वामी निश्चलानंद ने कहा, देश के मठ-मंदिर शासन के नियंत्रण से मुक्त हों

 

You may have missed