Jaunpur News: सरसरा गांव में विवाहिता की फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला, यह वजह आई सामने

जांच करती पुलिस।

जौनपुर, बीएनएम न्यूज। Jaunpur News: बरसठी थाना क्षेत्र के सरसरा गांव में विवाहिता की फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला। फांसी की सूचना पर पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार मृतक अजोरा बिंद (29) पत्नी विनोद बिंद की शादी को दस साल हो गए। दोनों के दो बच्चे भी हैं। एक बेटी और एक बेटा है। महिला का मायका गोपीगंज के भगत पट्टी गांव में है।

रात में पति- पत्नी बातचीत करके सोये थे

घटना के सबंध में बताते हुए पति विनोद ने कहा कि अभी 12 मई को अपनी बहन के घर चकिया मैं और मेरी पत्नी अजोरा और बच्चों के साथ गए थे। सोमवार को घर पर वापस आए और रात को खाना खाकर बच्चों के साथ घर के बरामदे में सोए। सोमवार रात 11:30 बजे तक दोनों ने बातचीत की। इसके बाद पत्नी ने घर के एक कमरे में बल्ली के सहारे महिला ने फांसी लगा ली। इसकी जानकारी पति को तब हुई, जब साथ में सो रहा बेटा रोने लगा। इसके बाद घटना की जानकारी विनोद के घर वालों ने मायके वालों को दिया, जहां लड़की के भाई ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करवा कर पोस्टमार्ट के लिए भेज रही है।

पहले से चल रहा था पति पत्नी में विवाद

वहीं लड़की के चचेरे भाई ताराशंकर बिंद ने बताया कि अजोरा के बड़े भाई के बेटी की शादी थी, जिसमें आज अजोरा को घर पर जाना था, लेकिन सुबह 4:00 बजे यह सूचना मिली कि लड़की की मौत हो गई है। पहले से ही पति पत्नी में विवाद चल रहा था। लड़की की माता पहले ही गुजर चुकी हैं। पिता की अवस्था अब ठीक नही है। अजोरा चार भाई चार बहनों में सबसे छोटी बहन थी, जिसकी मौत हो गई है। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि मायके वालों द्वारा जो तहरीर प्राप्त होगी उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Tag- UP Police, Jaunpur News, UP News, married woman found hanging, Sarsara village, Ajora Death

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed