Jaunpur News: पाकिस्तान की लड़की से जौनपुर के भाजपा नेता के लड़के का हुआ आनलाइन निकाह, परिवार भी था साथ

जौनपुर, बीएनएम न्यूजः भारत-पाकिस्तान के बीच भले ही सरहद की लकीरें बन गई हों, लेकिन दोनों मुल्कों के लोगों के दिलों में रिश्ते लगातार मजबूत होते जा रहे हैं। ऐसा ही मामला जौनपुर शहर में देखने को मिला, जहां भाजपा के नेता के बेटे की शादी पाकिस्तान के लाहौर शहर मे तय हुई थी, लेकिन वीजा न मिलने से आखिरकार शुक्रवार की रात दोनों मुल्कों के मौलाना ने ऑनलाइन निकाह कराया।
बारात में सैकड़ों लोग बाराती बन कर पहुंचे थे, वहीं पाकिस्तान के लाहौर शहर में भी दुल्हन के यहां लोग शादी मे इकठ्ठा हुए थे। दोनों का निकाह होने के बाद अब दुल्हन वीजा मिलने के बाद भारत आने के लिए तैयार है।
पाकिस्तान की लड़की से जौनपुर के लड़के का शुक्रवार की रात आनलाइन निकाह हुआ। इस दौरान दोनों पक्ष के लोग मौजूद रहे। जौनपुर नगर पालिका परिषद के मखदुम शाह आढ़न वार्ड के भाजपा सभासद के एकलौते बेटे मोहम्मद अब्बास हैदर का निकाह पाकिस्तान के लाहौर निवासी सैय्यद अली जैदी की बेटी सैय्यदा अंदलीब जहरा के साथ नगर के कल्लू इमामबाड़ा परिसर में वीडियो काल के माध्यम से हुआ।
जौनपुर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
लड़के पक्ष से निकाहनाम मौलाना महफूजूल हसन खान ने पढ़वाया, वहीं मोबाइल पर वीडियो काल के जरिए लड़की ने निकाह कुबूलनामा स्वीकार किया। इस अवसर पर लड़के पक्ष की ओर से भाजपा एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, नजमूल हसन जैदी, डॉक्टक कमर अब्बास सहित अन्य गणमान्य लोग निकाह में सामिल होकर बधाई दी। वहीं लड़की पक्ष से भी उसके परिजन मौजूद रहे। इमामबाड़ा में लगी टीबी स्क्रीन पर मौजूद लोग निकाह को देख रहे थे।
वीजा न मिलने पर हुआ आनलाइन निकाह
मखदूमशाह अढहन निवासी व भाजपा सभासद तहसीन शाहिद ने एक साल पहले अपने बड़े बेटे मोहम्मद अब्बास हैदर की शादी अपने एक रिश्तेदार जो पाकिस्तान के लाहौर शहर में रहते हैं अंदलीप जहरा से तय कर दी थी। शादी करने के लिए उच्चायुक्त में वीजा अप्लाई कर दिया था। जैसे-जैसे शादी की तारीख नजदीक आती गई, उनकी बेचैनी बढ़ती गई, क्योंकि वीजा नहीं जारी हो रहा था।
इस दौरान पाकिस्तान में लड़की की मां राना यास्मीन ज़ैदी की तबीयत खराब हो गई। वह अस्पताल में भर्ती थीं। ऐसी हालत में भाजपा नेता तहसीन शाहिद ने लाहौर फोन से बातचीत कर ऑनलाइन शादी कराने का फैसला लिया। आखिरकार शुक्रवार की रात इमामबाड़ा कल्लू मरहूम में तहसीन शाहिद अपने साथ सैकड़ों बारातियों को लेकर पहुंचे और टीवी स्क्रीन पर सभी के सामने ऑनलाइन निकाह करवा दिया।