Kaithal News: बेनीवाल खाप ने मृत्यु भोज पर लगाई रोक, अभिभावकों की सहमति के बिना प्रेम विवाह को नहीं देंगे मान्यता

जाट धर्मशाला कैथल में बेनीवाल महासभा खाप का 7वां प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन हुआ
नरेन्द्र सहारण, कैथल। Kaithal News: हरियाणा में समाज के निर्माण और उन्हें दिशा देने में खापों की प्रमुख भूमिका है। इसी कड़ी में बेनीवाल महासभा खाप का 7वां प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन सिरटा रोड के पास स्थित जाट धर्मशाला कैथल में हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता करण सिंह पूर्व सरपंच गांव ग्वालडा ने की। प्रांतीय प्रधान भरत सिंह बेनीवाल और उप प्रधान डॉ. दलबीर सिंह ने बताया कि हमारी खाप का उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों जैसे भ्रूण हत्या, दहेज, मृत्यु भोज, डीजे का प्रचलन व नशाखोरी को दूर करना है। लक्ष्मण बेनीवाल, महाशिव व सुल्तान सिंह बेनीवाल ने बताया कि आज सम्मेलन में प्रस्ताव पास हुए कि बेनीवाल खाप मृत्यु भोज पर अपने समाज में पूर्णतया रोक लगाती है।
ये प्रस्ताव किए गए पारित
उन्होंने आगे कहा कि सम गोत्र, गांव की गांव व साथ लगते गांव में बच्चों के रिश्ते न करना व उनका विरोध करना, माता-पिता की सहमति के बिना लव मैरिज को मान्यता न देना, लिव एंड रिलेशनशिप पर रोक लगाना, बच्चों की शिक्षा व खेलों को बढ़ावा देना, राष्ट्रीय सत्र पर बेनीवाल खाप का पुनर्गठन करना व बेनीवाल खाप का भवन /चबूतरा बनाने का निर्णय लिया गया। यह प्रस्ताव हाउस में उपस्थित प्रतिनिधियों ने हाथ उठाकर पारित कर दिया। इस अवसर पर कैथल खाप के प्रधान रामेश्वर बेनीवाल, भलेराम बेनीवाल, यमुनानगर बेनीवाल खाप के प्रधान राजेश बेनीवाल, रणधीर सिंह बेनीवाल रिटायर्ड इंस्पेक्टर बुड्ढा खेड़ा, कृष्ण बेनीवाल दुपेड़ी, अमित एडवोकेट, हरदीप, ताराचंद, रामफल, सत्यवान बेनीवाल बुड्ढाखेड़ा उपस्थित रहे।
भरत सिंह बेनीवाल बने खाप के चौथी बार प्रधान
भरत सिंह बेनीवाल चौथी बार खाप का प्रधान चुना गया। इसके बाद वर्तमान प्रधान भरत सिंह बेनीवाल जाखोली ने कार्यकारिणी का इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद चुनाव अधिकारी करण सिंह ढांडा ने नई कार्यकारिणी का गठन किया। हाउस ने सर्वसम्मति से भरत सिंह बेनीवाल को खाप का चौथी बार प्रधान चुन लिया गया। लक्ष्मण सिंह बेनीवाल नरवाना को उप प्रधान बनाया गया। अनिल कुमार बेनीवाल समालखा को महासचिव बनाया गया। सुल्तान सिंह बेनीवाल को दूसरी बार खाप का वित्त सचिव बनाया गया। हाउस ने प्रांतीय प्रधान भरत सिंह बेनीवाल को कार्यकारिणी के बाकी मेंबर नियुक्त करने का अधिकार दिया।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन