Kaithal News: कैथल में गोवंश ने बुजुर्ग महिला को पटका, निजी अस्पताल में किया गया भर्ती

नरेन्द्र सहारण, कैथल। Kaithal News: कैथल शहर की सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश लोगों के लिए आफत बन गए हैं, खासकर बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों के लिए। वे आए दिन किसी न किसी के ऊपर हमला बोल रहे हैं। इसके अलावा खेतों को भी साफ कर जा रहे हैं। रक्षाबंधन के दिन सोमवार शाम करीब साढ़े तीन बजे नेहरू गार्डन कॉलोनी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला शशिकांता को एक गोवंश ने पटक कर घायल कर दिया। इससे उनके कूल्हे ही हड्डी टूट गई। महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले ही प्रवासी मजदूर ललित को पटक कर गोवंश ने घायल कर दिया था। इसके बाद से ललित का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। जीवन रक्षक दल के संरक्षक और समाजसेवी राजू डोहर ने बताया कि शहर में बेसहारा पशुओं के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं।

कुरुक्षेत्र में भी गोवंश ने बुजुर्ग को पटका

 

इससे पहले कुरुक्षेत्र में एक गोवंश ने एक और बुजुर्ग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से सह कुलसचिव पद से सेवानिवृत आरके धवन को निशाना बना लिया। उसे जोरदार टक्कर मारते हुए पटक दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हाथ, आंख व टांग पर चोट आई है। वे सब्जी लेने के लिए घर से बाहर निकले थे, तभी मुख्य बाजार में सड़क पर दौड़ रहे कई गोवंश में से एक ने उन्हें पटक दिया और फिर सभी गोवंश वहां से दौड़ते हुए निकल गए।

बुजुर्ग महिला को गाय ने मार डाला

कुरुक्षेत्र में 27 जुलाई को करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला गुरदीप कौर को गाय ने पटक-पटक कर मार दिया था। उधर, मृतक महिला के परिजनों में अभी भी गहरा रोष है। महिला के पति वरिंद्र सिंह का कहना है कि वे राज्यमंत्री से लेकर जिला उपायुक्त तक को गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

इसके बावजूद कैथल प्रशासन गंभीर नहीं है और शहर में सैकड़ों की संख्या में बेसहारा गोवंश सड़कों पर घूमते हैं। इसको लेकर सामाजिक संगठनों की ओर से लगातार आवाज उठाई हैं। इस समस्या का समाधान करने के लिए प्रशासन को का खून से लिखे हुए ज्ञापन भी दिए, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से धरातल पर कोई काम नहीं किया गया। इस कारण शहर में यह समस्या कम होने के बजाय लगातार बढ़ रही है। समाजसेवी राजू डोहर ने बताया कि इस समय सड़कों पर हजारों की संख्या में बेसहारा गोवंश घू रहे हैं। इन्हें गोशाला में भेजने को लेकर प्रशासन के लिए कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। जिला प्रशासन से मांग है कि इस समस्या का समाधान जल्द ही करवाया जाए।

 

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

 

You may have missed