Kaithal News: हॉकी अकादमी के दो खिलाड़ियों सहित पांच पर मारपीट का आरोप, केस

नरेन्द्र सहारण, कैथल। Kaithal News: हरियाणा के कैथल जिले के गांव हाबड़ी में पांच आरोपियों ने रास्ते में रोककर एक किसान से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। गांव में बनी इंटरनेशनल हॉकी अकादमी के दो खिलाड़ियों पर भी आरोपियों से मिले होने का आरोप है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव हाबड़ी निवासी प्रगट सिंह ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि वह खेती करता है।

कार से गला पकड़ कर नीचे उतरा

17 जुलाई को प्रगट सिंह कार में सवार होकर करनाल से अपने घर आ रहे थे। जब रात को करीब नौ बजे वह गांव के सरकारी अस्पताल के पास पहुंचा तो उसके सामने एक कार आकर रुकी। कार में से दो लड़के उतर कर आए और उसकी कार के शीशे को पीटना शुरू कर दिया। उसने शीशा खोला तो आरोपियों ने उसका गला पकड़ लिया और गाड़ी से नीचे उतार लिया।

दोनों लड़कों की कार सहित भागने में मदद की

फिर आरोपियों ने उसे डंडे और लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसके गले में पहनी सोने की चेन पर झपटा मारा। उसने शोर किया तो उसी समय गांव के जितेंद्र सिंह फौजी, लवजोत सिंह और प्रभजोत सिंह भी मौके पर आ गए। आरोपियों ने दोनों लड़कों की कार सहित भागने में मदद की। उसे बाद में पता चला कि उन लड़कों में से एक लड़के का नाम संदीप है, जो बालपबाना जिला करनाल का रहने वाला है और दूसरा ग्वालियर का रहने वाला है।

आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी

वे सभी हॉकी के खिलाड़ी हैं और गांव में भी हॉकी खेलते हैं। जब उसने जितेंद्र सिंह फौजी, लवजोत सिंह और प्रभजोत सिंह से उन लड़कों को भगाने के बारे में पूछा तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी बिरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed