Kaithal News: एनएचएम कर्मचारियों ने मेहंदी लगा मांगों के स्लोगन लिख सरकार को चेताया

नरेन्द्र सहारण, कैथल। Kaithal News: हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों ने मंगलवार को अपने मांगों को पूरा करवाने को लेकर तीज के मौके पर अपने हाथों पर मेहंदी लगा मांगों के स्लोगन लिखकर हरियाणा सरकार को संदेश दिया। कर्मचारियों ने अपने हाथों पर अपनी मांगों को लिखा।
सरकार को मांग पूरा करने को संदेश
मंगलवार को एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल का 12वां दिन था। इस दौरान भी कर्मचारियों का जिला नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट के सामने धरना जारी रहा। इसकी अध्यक्षता डॉ. राजेश गोयत ने की। डॉ. राजेश गोयत ने बताया कि मांग पूरी न होने को लेकर कर्मचारियों में रोष है। हरियाली तीज के मौके पर बैठे कर्मचारियों ने अपने हाथों में मेहंदी के माध्यम सरकार को उनकी मांग पूरा करने को संदेश दिया है। चल रही हड़ताल की वजह से आम जनता को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के कारण एंबुलेंस सेवा प्रभावित होने के कारण मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
मरीजों और तीमारदारों को परेशानी
गौरतलब है कि पिछले 12 दिनों से एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। लंबी हड़ताल के कारण मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। हड़ताल के कारण एंबुलेंस सेवा व अन्य सुविधाएं भी प्रभावित है। डा. राजेश गोयत ने सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ विचार रखे। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को ट्वीटर के माध्यम से अपनी मांगों के बारे में बताया, जिसमें एनएचएम में लगे कर्मचारियों की नियमितीकरण की मुख्य मांग थी। ट्विटर कैंपेन में कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी के राज्य के सचिव जिले सिंह मलिक ने भी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अपने विचार रखे हुए इस तानाशाही सरकार की कड़ी आलोचना की।
स्वास्थ्य सेवाएं बाधित
एनएचएम कर्मचारियों की इस हड़ताल में एंबुलेंस सेवा, पुराना सिविल अस्पताल,सिविल सर्जन कार्यालय, एएनएम सहित पीएचसी, सीएचसी और शहरी स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्टाफ हड़ताल पर है। हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो गई हैं। इस कारण लोगों को इलाज के लिए परेशानी आ रही है।
सभी कार्य प्रभावित
हरियाणा के सभी जिले में मिशन के तहत लगे हुए लगभग 15 हजार कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मरीज परेशान हैं,लेकिन उनको सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हड़ताल से मुख्य रूप से एंबुलेंस सेवाएं, एसएनसीयू के कार्य और प्रसूति कार्य सभी स्तर पर माता व शिशुओं का दी जाने वाले टीकाकरण, जन्म-मृत्यु कार्य, टीबी का टीकाकरण, प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य का कार्य और दफ्तर के रूटीन के सभी कार्य प्रभावित रहे। इस मौके पर कोषाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, आशीष शर्मा, शिवकुमार, सुनील गौरां, नवीन, मोहित, सतबीर, पूनम गुग्लानि, सुषमा, कुसुम, मुकेश, ममता, महाबीर ड्राईवर, मोहित, राजेश ढुल, सोनू, नसीब आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन