Karnal News: आम आदमी पार्टी सम्मेलन में संगठन मंत्री के सामने भिड़े कार्यकर्ता, जमकर हुई हाथापाई

रैली स्थल पर बैनकर दिखाकर सुशील गुप्ता का विरोध करते कर्ण धनखड़।

नरेन्द्र सहारण, करनाल : Karnal News: हरियाणा के करनाल की नई अनाज मंडी में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के जिलास्तरीय सम्मेलन में कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक के सामने हाथापाई हुई। सम्मेलन की शुरुआत होते ही उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पार्टी में किसान सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे कर्ण धनखड़ ने कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता को ‘सस्पेंड करो’ के पोस्टर बांटने शुरू कर दिए। इसे देख पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भिड़ गए। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। पूरे मामले पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बीके कौशिक का कहना है कि पार्टी से निकाल दिए जाने के कारण कर्ण धनखड़ ने हंगामा किया। वह शराब के नशे में था।

करनाल की नई अनाज मंडी में विरोध करने के बाद आपस में भिड़ते AAP कार्यकर्ता। - Dainik Bhaskar

सुशील गुप्ता पर आरोप लगाया

कर्ण धनखड़ ने लोकसभा चुनाव के दौरान कुरुक्षेत्र से प्रत्याशी रहे सुशील गुप्ता पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान उनसे दो लाख रुपये मांग गए थे लेकिन वह दे नहीं पाए। उन्हें धमकी भी दी गई, उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया। उन्होंने रोहतक में पुलिस में शिकायत भी की थी। हालांकि रोहतक बस अड्डा पुलिस चौकी के इंचार्ज का कहना है कि तीन दिन पहले पार्टी के कुछ नेता शिकायत लेकर आए थे। पार्टी का अंदरूनी मामला बताते हुए बिना शिकायत दिए ही लौट गए।

रैली स्थल पर बैनकर दिखाकर सुशील गुप्ता का विरोध करते कर्ण धनखड़।

पार्टी से निकाल दिया था, इसलिए किया हंगामा

आप पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बीके कौशिक का कहना है कि कर्ण धनखड़ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता पर रुपये मांगने के आरोप निराधार हैं। कर्ण धनखड़ को कुछ समय पहले पार्टी से निकाल दिया गया था। सम्मेलन में वह शराब के नशे में पहुंचा था। उसने हंगामे का प्रयास किया जिसे कार्यकर्ताओं ने रोका दिया।

रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते आप नेता।
विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर इकट्ठा हुए

सम्मेलन में आए कार्यकर्ताओं को पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डा. संदीप पाठक, प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने भी संबोधित किया। प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने बताया कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसमें प्रदेशभर से कार्यकर्ता पहुंचे हैं। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

सम्मेलन में अरविंद केजरीवाल की पत्नी के आने की भी सूचना थी लेकिन वह नहीं आ पाईं। गुप्ता ने यह भी बताया कि आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पानी का संकट पूरे देश में बना हुआ है। केंद्र सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

 

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

यह भी पढ़ें: Kaithal News: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं चल सकेंगे कोचिंग सेंटर, सरकार ने लागू किया कानून

यह भी पढ़ें: Kaithal Crime: प्रेम विवाह करने से नाराज भाई ने की बहन की हत्या, ननद-सास भी घायल, भाई और मां गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: Kaithal News: हांसी में पत्नी-सालों का बस में युवक पर जानलेवा हमला, तलाक केस में पेशी से लौट रहा था

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed