गणतंत्र दिवस पर केडब्ल्यू दिल्ली-6 मॉल, राजनगर एक्सटेंशन में इंडियन आइडल सिंगर दीक्षा तूर का लाइव परफॉर्मेंस

गाजियाबाद, BNM News: गणतंत्र दिवस पर इस साल मस्ती का मोहताज नहीं रहेगा अपना शहर गाजियाबाद।  26 जनवरी को केडब्ल्यू दिल्ली-6 मॉल, राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद में देश भक्ति के साथ होगी मस्ती और धमाल। इंडियन आइडल की फनकार दीक्षा तूर की सुरीली आवाज के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। केडब्ल्यू दिल्ली 6 मॉल में सीएमएस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इंडियन आइडल सिंगर दीक्षा तूर का लाइव परफॉर्मेंस होगा। कार्यक्रम सभी के लिए ओपेन होगा। कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरु होगा, आइए इसे यादगार रात बनाएं! इनके लिए कार्यक्रम स्थल पर डांस फ्लोर भी तैयार किए जा रहे हैं।

इंडियन आइडल सिक्स की फाइनलिस्ट दीक्षा तूर हिमाचल प्रदेश के चंबा की रहने वाली है। पापा पियूष राज गायक है। उनसे संगीत सीखने के बाद वह दिल्ली से होते हुए मुंबई पहुंची। इंडियन आइडल में मंच पाकर अपनी प्रतिभा को निखारा और यहां तक पहुंची।

 

दीक्षा तूर, भारतीय संगीत उद्योग में एक उभरता हुआ सितारा है, जिसने अपने सनसनीखेज प्रदर्शन और उल्लेखनीय प्रतिभा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। अभी भी स्कूल में होने के बावजूद, उन्होंने हाल ही में सोनी चैनल पर व्यापक रूप से लोकप्रिय ‘इंडियन आइडल 6’ में अंतिम ‘टॉप 10’ दौर में पहुंचकर बड़ी पहचान हासिल की।

You may have missed