Lok Sabha Election 2024 : कुछ नेताओं की नाराजगी पर पूर्व सीएम मनोहरलाल बोले, घर में शादी हो तो कुछ लोग रुठते हैं

नरेन्द्र सहारण, हिसार। Lok Sabha Election 2024 : पूर्व सीएम मनोहरलाल (Manohar Lal) ने हिसार लोकसभा सीट पर नेताओं और कार्यकर्ताओं की नाराजगी के सवाल पर कहा कि घर में शादी हो तो भी कुछ लोग रुठते हैं। जब रूठते हैं तो मनाया भी जाता है। अगर इतने बड़े सिस्टम में कुछ लोग रुठे होंगे भी तो हमारे ध्यान में हैं। अधिकांश कार्यकर्ता फील्ड मे उतर चुके हैं। अभी बहुत समय करीब 50 दिन बाकी हैं।
हर किसी को अपनी बात कहने का पूरा हक
कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि वह अपने साथ हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं डैमेज कंट्रोल के नहीं आया हूं। मुझे प्रदेश की सभी 10 लोकसभा में भी समय देना है। इसी के तहत एक- एक दिन वहां जा रहा हूं। भाजपा- जजपा नेताओं के विरोध पर पूर्व सीएम मनोहरलाल ने कहा कि लोकतंत्र में यह करना शोभनीय है। चुनाव आयोग में यह स्पष्ट है कि हर किसी को अपनी बात कहने का पूरा हक है। किसी को रोकना उचित नहीं है। किसी की बात न सुनना, उसका विरोध करना उचित नहीं है।
ओछी बात उछाल रही है कांग्रेस
शनिवार को भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम मनोहरलाल ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी मैदान में नहीं आ रहे तो यह उनकी कमजोरी है। कांग्रेस ओछी बात उछाल रही है कि भाजपा के तीन- चार उम्मीदवार बदले जाएंगे। भाजपा के किसी प्रत्याशी को बदलने का कोई कारण नहीं है। यह भ्रामक प्रचार है, कांग्रेस को इसका लाभ होने की बजाए नुकसान होगा।
किसानों के लिए सबसे अधिक काम किए
रणदीप सुरजेवाला के एक विवादित बयान पर पूर्व सीएम ने कहा कि जनता जरूर सबक सिखाएगी। हमने साढ़े 9 साल में जो काम किए, उसका फायदा लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा। किसान आंदोलन को लेकर पूछे सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि हमने किसानों के लिए सबसे अधिक काम किए हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनका वाक्य होता है मैं ना मानूं। ऐसे लोगों का कोई इलाज नहीं है।
जजपा से कोई गठबंधन नहीं
एक सवाल के जवाब उन्होंने कहा कि पार्टी स्तर पर जजपा का हमारा पार्टी का अभी गठबंधन नहीं रहा। सरकार में वह हमारे साथ थे, हमने साढ़े चार अच्छी सरकार चलाई। गेंहू की कटाई का सीजन होने के कारण 25 अप्रैल तक ग्रामीण एरिया में रैलियां नहीं करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई दी।
Tag- Lok Sabha Election 2024, Manohar Lal, Hisar Loksabha Seat
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन