रायबरेली, मछलीशहर सहित यूपी की 7 सीटों पर अभी तक किसी भी दल ने नहीं घोषित किए उम्मीदवार, एक दूसरे के उपर सब की निगाहें

लखनऊ, बीएनएम न्यूजः लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में शह मात का खेल जारी है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक बिसात बिछायी जा रही है। इसका असर प्रत्याशी चयन में भी दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश की सात सीटों पर भाजपा, सपा कांग्रेस और बसपा एक दूसरे के प्रत्याशी के इंतजार में निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। इन लोकसभा सीटों पर पहले आप, पहले आप की स्थिति बनीं हुई है। एख दूसरे के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर कई दौर की बैठकों में माथापच्ची चल रही है। इसके चलते पार्टियों में दावेदारों से लेकर कार्यकर्ता तक उहापोह की स्थिति में है।

यूपी के इन सीटों पर सबकी निगाहें

उत्तर प्रदेश की रायबरेली पर सबकी निगाहें हैं। इसके अलावा कैसरगंज, फूलपुर, कौशाम्बी, प्रयागराज, बलिया, मछली शहर सीट पर दोनों गठबंधनों से कोई प्रत्याशी तय नहीं हो पाया है। रायबरेली सीट पर तो सबसे ज्यादा जोर आजमाइश है। कांग्रेस से उसकी इस वीआईपी सीट छीनने के लिए भाजपा खास रणनीति बना रही है। और उसके सामने कई अहम चेहरे हैं लेकिन पार्टी पहले कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार कर रही है। यहां अगर गांधी परिवार से कोई बाहर का कांग्रेसी लड़ता है तो बात दूसरी होगी और अगर प्रियंका गांधी लड़ती हैं, तब भाजपा को कद्दावर नेता उतारना पड़ेगा। कैसरगंज सीट पर सपा को खास तौर पर भाजपा के प्रत्याशी का इंतजार है। वहां मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के रुख पर सबकी निगाहें हैं। कौशांबी में सपा ने बसपा से आए एक नेता का नाम तय कर रखा है। वहीं मछलीशहर में पिछली बार कांटे की टक्कर होने से इस बार जहां भाजपा को जिताऊ उम्मीदवार की तलाश है, वहीं सपा कांग्रेस और बसपा के भाजपा के रुख का इंतजार कर रही है।

अभी इन सीटों पर सपा को उतारने हैं प्रत्याशी

सपा सलेमपुर, कुशीनगर, श्रावस्ती, जौनपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, फतेहपुर, कन्नौज व डुमरियागंज पर अभी तक प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है। इस तरह सपा को 15 व कांग्रेस को रायबरेली, अमेठी व प्रयागराज इन सीटों पर प्रत्याशी और घोषित करने हैं। भाजपा ने कन्नौज अपने मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक को उतारा है। निगाह अब अखिलेश यादव के रुख पर है। अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़ते हैं तो भाजपा के लिए चुनौती बढ़ जाएगी। अगर सपा ने तेज प्रताप यादव या फिर किसी अन्य प्रत्याशी को यहां से उतारा तो भाजपा के लिए मुकाबला आसान होगा।

सबसे कम कांग्रेस को व सबसे ज्यादा बसपा को तय करने हैं प्रत्याशी

सपा अब तक 48 सीटों पर प्रत्याशी तय हो चुकी है जबकि एक सीट भदोही पर टीएमसी के प्रत्याशी आ चुके हैं। कांग्रेस के 15 प्रत्याशी तय हो चुके हैं। अब सपा कांग्रेस गठबंधन को 16 सीटों पर प्रत्याशी और तय करने हैं जबकि बसपा 35 सीटों पर प्रत्याशी तय कर चुकी है। भाजपा अपने कोटे की 75 सीटों में 63 सीटें तय कर चुकी है। उसने पांच सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ी हैं।

यह भी पढ़ेंः Congress Candidate: रायबरेली से प्रियंका गांधी का नाम तय, अमेठी के लिए राहुल के साथ उभरे दो और नए नाम

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed