Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने पार्टी छोड़ी; इस्तीफे के बाद कही यह बात

Ashok Chavan

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण।

मुंबई, BNM News: Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। इसके साथ ही उन्होंने विधायकी से भी इस्तीफा दे दिया है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को लिखे एक पत्र में चह्वाण (65) ने कहा कि वह पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को भी विधायक के रूप में अपना इस्तीफा सौंपा।

सीट शेयरिंग को लेकर तेजी से काम नहीं

 

महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी को छोड़ने वाले तीसरे नेता हैं। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की प्रतिक्रिया सामने आई है। चव्हाण ने कहा कि अभी तक मैंने कोई मन नहीं बनाया है। आने वाले कुछ दिनों मैं फैसला लूंगा। मैंने किसी विधायक से कोई बात नहीं है। चव्हाण ने एक सवाल के जवाब में कहा कि महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर तेजी से काम नहीं हो रहा है। चर्चा है कि अशोक चव्हाण को बीजेपी राज्यसभा भेज सकती है। सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र कांग्रेस के कुछ विधायक अशोक चव्हाण के संपर्क में हैं। चव्हाण ने यह भी कहा कि उनका किसी से कोई मनमुटाव नहीं है। चव्हाण ने कहा कि वे महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करते रहेंगे। आगे किसी पार्टी में शामिल होना है, इसका फैसला आने वाले दिनों में करेंगे।

कांग्रेस को तीसरा झटका

 

2024 के चुनावों से पहले कांग्रेस को महाराष्ट्र में बड़ा झटका लगा है। चव्हाण ने बीजेपी में शामिल होने की अटकलें हैं।अशोक चव्हाण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद आदर्श हाउसिंग सोसाइटी से जुड़े मामले में उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। वे राज्य के एक साल 338 दिनों तक मुख्यमंत्री रहे थे। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा और इसके बाद बाबा सिद्दीकी हाल में कांग्रेस को छोड़ चुके हैं।

पूर्व सीएम के बेटे हैं अशोक चव्हाण

 

अशोक चव्हाण 2019 के लोकसभा चुनाव में अपनी नांदेड़ सीट भाजपा के प्रताप पाटिल चिखलीकर से हार गए। चव्हाण महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से हैं। वे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण के पुत्र हैं। उनके बहनोई भास्करराव बापूराव खतगांवकर पाटिल तीन बार विधान सभा सदस्य (एमएलए) और तीन बार सांसद रह चुके हैं। चव्हाण नांदेड़ के भोकर से विधायक थे। पूर्व में इस सीट से उनकी पत्नी भी विधायक रह चुकी हैं। चव्हाण के बीच में पार्टी छोड़ने की अटकलें लगी थीं लेकिन तब उन्होंने मना कर दिया था।

 

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

You may have missed