भदोही के कोइरौना में बड़ा हादसा, गंगा स्नान के दौरान एक-दूसरे को बचाने में डूबे 6 लोग, तीन को बचाया; 3 लोग लापता

गोपीगंज, बीएनएम न्यूजः  भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के इटहरा गंगेश्वर नाथ पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर शनिवार को दिन में लगभग 11 बजे गंगा स्नान करने गए एक ही कुनबे के छह लोग गंगा में डूबने लगे। तीन लोगों को बचा लिया गया, लेकिन विनय सिंह (38), इनका 13 वर्षीय पुत्र शिवा सिंह और 12 वर्षीय भतीजा किशन सिंह पुत्र विकास सिंह गंगा में डूब गए।

सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में हाहाकार मच गया और बड़ी संख्या में लोग गंगा घाट पर पहुंच गए। स्थानीय लोग गंगा में जाल डालकर लापता लोगों को खोजने में लगे हुए हैं। घाट पर स्नान करते समय स्थानीय युवक नीरज विश्वकर्मा ने साहस दिखाते हुए विकास उर्फ राजू सिंह (35), शक्ति सिंह (14) और देवा सिंह (12) को बचा लिया। सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंच गई।

बचाने में एक ही परिवार के छह लोग डूबने लगे

इटहरा गांव के शेषमणि सिंह के परिवार से छह लोग गंगा स्नान के लिए गए। जिनमें उनके दो पुत्र विनय सिंह (38) और विकास सिंह (36) और इनके चार पौत्र शिवा सिंह, किशन सिंह, शक्ति, देवा गंगा स्नान करने गए थे। गंगा स्नान करते समय लोग गंगा में तैराकी करने लगे।

इसी बीच शिवा और किशन डूबने लगे। दोनों बच्चों को बचाने के लिए अन्य लोग पानी मे आगे बढ़े। उस दौरान विनय सिंह भी डूबने लगे। जिससे अफरा- तफरी मच गई। एक दूसरे को बचाने में एक ही परिवार के छह लोग डूबने लगे।

नीरज ने तीन लोगों को बचाया

गंगा घाट पर स्नान कर रहा गांव का युवक नीरज विश्वकर्मा तीन लोगों को बचा लिया। जबकि विनय सिंह पुत्र शेषमणि सिंह, इनका पुत्र शिवा सिंह और भतीजा किशन सिंह गंगा में लापता हो गए हैं। घर में कोहराम मचा हुआ है। जबकि क्षेत्र के लोग भी तलाश में जुटे हैं।

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed