Jaunpur News: जौनपुर में ट्रैक्टर के थ्रेसर में फंसकर विवाहिता की मौत:बजड़ी की मड़ाई करते समय हुआ हादसा

women dies in jaunpur

मड़ियाहूं, बीएनएम न्यूजः जौनपुर के नेवढिया थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम जवन्सीपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में विवाहिता रेखा दुबे (45) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रेखा दुबे, पत्नी मदनेश दुबे, अपने घर पर अपनी बेटी संजना और देवर सर्वेश दुबे के साथ ट्रैक्टर के थ्रैसर से बजड़ी की दवायीं कर रही थीं।

इसी दौरान, अचानक उनकी साड़ी थ्रैसर की साफ्टीन में फंस गई, और रेखा साफ्टीन में फंसकर बुरी तरह घायल हो गईं। जब तक ट्रैक्टर बंद किया गया, तब तक रेखा के शरीर के दो टुकड़े हो चुके थे।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ससुर रामप्यारे दुबे ने तुरंत बहू के मायके भवरास में उसके भाई सदाशिव दुबे और नेवढिया थाना प्रभारी को सूचित किया। सूचना पर थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने भाऊपुर चौकी इंचार्ज सुग्रीव यादव को घटनास्थल पर भेजा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांव वालों और मृतका की बेटी रंजना से घटना की जानकारी ली और शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस फिलहाल पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भेजने से पहले मायके पक्ष के लोगों के आने का इंतजार कर रही है। वहीं, इस हादसे से विवाहिता के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ेंः Jaunpur News: सांसद-विधायक निधि के कार्यों में देरी पर नपेंगे अधिकारी, बिजली से जुड़ी समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई निर्देश

यह भी पढ़ेः UP By Election: बंटेंगे तो कटेंगे के एजेंडे पर ही आगे बढ़ेगी भाजपा की सियासी रणनीति, उपचुनाव में भी दिखेगा इसका असर

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed