Milind Deora left Congress: राहुल की न्याय यात्रा से पहले मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़ी, कहा- पार्टी से मेरे परिवार का 55 साल का रिश्ता खत्म

मुंबई, BNM News: milind deora resigned from congress महाराष्ट्र के बड़े नेता मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी त्याग दी है। वो एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में आज ही शामिल होंगे। पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि मिलिंद कांग्रेस छोड़कर एकनाथ के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। हालांकि एक दिन पहले ही उन्होंने ऐसी अटकलों को खारिज कर दिया था। मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया ‘X’ पर बताया कि मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हो गया है। मैंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लिखा कि पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हुआ। मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, साथियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।

इससे पहले शनिवार को मिलिंद ने कांग्रेस छोड़ने की खबरों का खंडन कर दिया था। उन्होंने एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में शामिल होने की खबरों को अफवाह बताया था। हाल ही में जब कांग्रेस वर्किंग कमेटी का ऐलान हुआ था, तब मल्लिकार्जुन खरगे ने मिलिंद देवड़ा को संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन इसके 20 दिन बाद ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का फैसला लिया है।

मिलिंद ने कांग्रेस क्यों छोड़ी?

मिलिंद के कांग्रेस छोड़ने की वजह इंडिया गठबंधन भी बताया जा रहा है। दरअसल मिलंद मुंबई साउथ की सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं, उस सीट पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने चुनाव लड़ने का दावा किया था। इसलिए मिलिंद चुनाव नहीं लड़ पाते तो उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। हालांकि बीते दो चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था।

शिवसेना में होंगे शामिल

कहा जा रहा था कि मिलिंद देवड़ा पार्टी से नाखुश चल रहे थे। वह इस बात से भी नाराज थे कि उद्धव गुट वाली शिवसेना मुंबई दक्षिण की उस लोकसभा सीट पर दावा कर रही थी जिस पर मिलिंद देवड़ा हमेशा से चुनाव लड़ते रहे हैं। वह इस सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं। देवड़ा आज ही एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में आज ही शामिल होंगे। पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि मिलिंद कांग्रेस छोड़कर एकनाथ के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। हालांकि एक दिन पहले ही उन्होंने ऐसी अटकलों को खारिज कर दिया था। उनके साथ शिवसेना में कई पार्टी कार्यकर्ता और पार्षद भी शामिल होंगे।

कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं मिलिंद

आपको बता दें कि मिलिंद देवड़ा कांग्रेस सरकार के दौरान केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। 2012 से लेकर 2014 तक उन्होंने संचार और सूचना प्रौद्योगिकी तथा नौवहन राज्य मंत्री के रूप में काम किया। इसके अलावा वह मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

वहीं मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस से इस्तीफे पर भाजपा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। भाजपा आईटी सेल चीफ अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी को न्याय यात्रा बाद में निकालनी चाहिए पहले उन्हें अपनी पार्टी नेताओं के साथ न्याय करना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस अपनी सीमा को पहचाने, बंगाल में इतनी सीटें देना चाहती है TMC, ‘इंडिया’ पर कही बड़ी बात

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed