Mizoram: मिजोरम में हादसे का शिकार हुआ म्यांमार का सैन्य विमान, रनवे से फिसला, छह घायल
आइजोल, एजेंसी: मिजोरम में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां लेंगपुई एयरपोर्ट पर म्यांमार सेना का एक विमान रनवे से फिसल गया। बताया गया है कि प्लेन में पायलट समेत 14 लोग सवार थे। इनमें से छह लोग घायल हुए हैं। जख्मियों को लेंगपुई अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया गया है कि यह विमान म्यांमार से मिजोरम में आए म्यांमारी सैनिकों को लेने के लिए आया था। हालांकि, लेंगपुई एयरपोर्ट के चुनौतीपूर्ण रनवे के चलते लैंडिंग के दौरान म्यांमार सेना का शांक्सी वाई-8 विमान रनवे से फिसल गया।
भारत ने म्यांमार के शरणार्थी सैनिकों को वापस भेजना शुरू किया
गौरतलब है कि भारत ने पिछले हफ्ते एक जातीय विद्रोह समूह के साथ मुठभेड़ के बाद मिजोरम आए म्यांमार के 184 सैनिकों को सोमवार को ही वापस उनके देश भेजा था। एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। असम राइफल्स के अधिकारी के अनुसार कुल 276 सैनिक मिजोरम आए थे, उनमें से 184 सैनिकों को वापस भेज दिया गया है। बचे हुए सैनिकों को भी जल्द ही उनके देश लौटाया जाएगा।
🚨 Breaking ✈️🪖
This morning , a Myanmar military plane dispatched to retrieve soldiers who had crossed over to avoid opposition forces skidded off the runway at Lengpui airport in #Mizoram. Out of the 13 crew members, 8 are injured pic.twitter.com/KcIgLPcDwb
— OsintTV 📺 (@OsintTV) January 23, 2024
म्यांमार से भागकर आए थे सैनिक
म्यांमार में विद्रोहियों और म्यांमार की सेना के बीच झड़प चल रही थी। विद्रोही भारी पड़े तो वहां से करीब 100 सैनिक भागकर भारतीय सीमा में मिजोरम के ल्वांग्तलाई जिले में आ गए थे। उन्हें वापस ले जाने के लिए ये प्लेन आया था। जो हादसे का शिकार हुआ है। आपको बतां दे सैकड़ों की संख्या में म्यांमार के सैनिक दो दिन पहले सीमा पार करके मिजोरम के ल्वांग्तलाई जिले में आए थे। क्योंकि इनके कैंपों पर अराकान आर्मी (AA) के विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया था। ये संघर्ष पश्चिमी म्यांमार के रखाइन राज्य की घटना है।
सात दिन पहले ही कर लिया था कब्जा
पश्चिमी म्यांमार में अराकान आर्मी के विद्रोहियों ने सात दिन पहले दावा किया था कि उन्होंने एक जिले पर कब्जा कर लिया है। यह भारतीय सीमा के नजदीक है। पिछले साल अक्टूबर से म्यांमार की सेना के खिलाफ जातीय विद्रोहियों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। अराकान आर्मी ने चिन स्टेट के पालेतवा शहर पर कब्जा कर लिया है। इसने टेलीग्राम पर बताया था कि पूरे शहर में सेना का भी कैंप नहीं बचा है।
यह भी पढ़ेंः गाजा के खान यूनिस शहर में भारी खूनखराबा, लगातार लड़ाई से घायलों को निकालना हुआ मुश्किल
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन
