Narnaul News: भगवा के रंग में रंगी नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, भाजपा का दामन थामा

नरेन्द्र सहारण, नारनौल: Narnaul News: नगर निकाय चुनाव में हरियाणा में सबसे अधिक वोटों से जीत हासिल करके नारनौल नगर परिषद की चेयरपर्सन बनी कमलेश सैनी ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया। करनाल में मुख्यमंत्री नायब सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा ज्वाईन की। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कमलेश सैनी को अपने हाथों से पार्टी का पटका पहनाया। कमलेश सैनी को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि वे कमलेश सैनी उनके साथ आए नारनौल के आसपास के लोगों का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करते हैं।
शहर के 10 पार्षद भी रहे मौजूद
इस अवसर पर उनके साथ शहर के 10 पार्षद राजेन्द्र उर्फ टिंकू, देवेन्द्र कुमार, संदीप जैन, संजय सैनी, अरुण यादव, भास्कर खनगवाल, मुकेश शर्मा, धूप सिंह बहल, अतर सिंह, विनोद सैनी व अटेली के नगर पार्षद जीतेंद्र सिंहल के साथ साथ नारनौल सैनी सभा प्रधान बिशन कुमार, पूर्व प्रधान भगवान दास हलवाई, पूर्व प्रधान मास्टर जयप्रकाश सैनी, पूर्व प्रधान मोहर सिंह पूर्व प्रधान किशन बोहरा, रेवाड़ी सैनी सभा का प्रधान नवीन कुमार, पूर्व प्रधान चेतरामसैनी, धारूहेड़ा सैनी सभा का प्रधान खेमचंद, पूर्व प्रधान यादराम सैनी, सरला यादव, सुभाष कश्यप, सपना गुप्ता, सरपंच माया सैनी, सुमनकांत चुघ, तुलसीदास पिपलानी, लालचंद जांगिड़, देवकीनंदन गोयल, रामकुमार भोजावासिया, चेतन सेठ, सुरेश सेठ, सुरेश गोठवाल, सुरेश खन्ना, रमेश स्वामी निवाजनगर, पटेल राव पूर्व सरपंच, गौरव सन्नी चुघ, रविंद्र बबलू आदि कई समाजों के मौजिज लोग भी उपस्थित थे।
पिछले सोमवार को जजपा से दिया था इस्तीफा
बता दें कि गत सोमवार आठ अप्रैल को ईमेल के माध्यम से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला के नाम प्रेषित अपने इस्तीफे में पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। पिछले दिनों प्रदेश सरकार में किए गए बदलाव के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कमान संभालते ही 12 मार्च को ही जजपा की बैठक से सीधे चंडीगढ पहुंचकर कमलेश सैनी ने उनसे मुलाकात की थी। उसी समय कयास लगाए जाने लगे थे कि कमलेश सैनी भाजपा ज्वाइन करेंगी। कमलेश सैनी के परिवार से अभी तक कुल चार विधानसभा लड़े गए हैं। दो चुनाव उनके ससुर स्व चौधरी भानाराम सैनी ने लड़े और दो खुद कमलेश सैनी ने लड़े। सन 2009 में नारनौल से इनेलो की टिकट पर चौधरी भानाराम सैनी ने विधानसभा का चुनाव लड़ा। उस समय में राव नरेन्द्र सिंह से करीब ढाई तीन हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2014 और 2019 में कमलेश सैनी ने नारनौल विधानसभा लगातार दो चुनाव लड़े। इन दोनों ही चुनाव में हालांकि कमलेश सैनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, लेकिन हर बार वोटों में इजाफा हुआ। 2019 के चुनाव में कमलेश सैनी ने 27 हज़ार से अधिक वोट प्राप्त किए। इसके बाद अभी करीब डेढ़ साल पहले हरियाणा में सम्पन्न हुए निकाय चुनाव में कमलेश सैनी ने नारनौल से गठबंधन सरकार की उम्मीदवार संगीता यादव के विरुद्ध निर्दलीय चुनाव लड़कर 28 हजार से भी अधिक मत प्राप्त किए और निकाय के चुनाव में हरियाणा में सबसे अधिक वोटों से जीत हासिल करने का रिकार्ड अपने नाम किया। 2022 में नारनौल नगर परिषद का चुनाव लड़ा था।
Tag-Narnaul News, Kamlesh Saini in joins BJP, Karnal Rally, Nayab Singh Saini, Manohar Lal Khattar, Haryana Politics
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन