अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या करने वाला 16 वर्ष बाद गिरफ्तार, भेष बदलकर रह रहा था आरोपी

नोएडा, बीएनएम न्यूजः अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने 16 वर्ष बाद अमृतसर से गिरफ्तार किया है। छह राज्यों में फरारी काटने के बाद आरोपित अमृतसर में भेष बदलकर रह रहा था। लगातार फरार रहने पर आरोपित के ऊपर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।

आरोपी बिहार का रहने वाला

सेंट्रल जोन के एडीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया कि आरोपी संजय मूलरूप से नालंदा (बिहार) का रहने वाला है। वह पत्नी कंचन के साथ नोएडा के कोतवाली फेज-दो क्षेत्र में रहता था। आए दिन दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। संजय अपनी पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का संदेह जताता था। पांच दिसंबर, 2008 को दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान आरोपित ने प्रेशर कुकर सिर में मारकर कंचन की हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया।

पत्नी की हत्या के बाद साल 2008 से था फरार

नोएडा पुलिस ने बताया कि बिहार के रहने वाले 55 साल के आरोपी संजय कुर्मी को सोमवार को पंजाब से गिरफ्तार किया गया। बिहार के नालंदा जिले के मारी गांव का रहने वाला संजय कुर्मी 5 दिसंबर 2008 से फरार था। वह अपनी पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहा था।

पत्नी के सिर पर किया प्रेशर कुकर से हमला

संजय कुर्मी को अपनी पत्नी पर शादी के बाद अवैध संबंध होने का संदेह था। इस शक पर संजय कुर्मी ने अपनी पत्नी के सिर पर प्रेशर कुकर से हमला करके और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। पत्नी की हत्या का मामला साल 2008 में नोएडा फेज-2 थाने में दर्ज किया गया था।

आरोपी पर 25 हजार इनाम घोषित था

तब से पुलिस लगातार उसको पकड़ने के लिए संभावित स्थान पर दबिश दे रही थी। लगातार फरारी काटने पर पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एक वर्ष पहले पुलिस को उसके मोबाइल की लोकेशन बिहार में मिली थी, लेकिन जब पुलिस पहुंची तो वह फरार हो गया और मोबाइल फोन इस्तेमाल करना बंद दिया। एक बार फिर मोबाइल चालू किया तो पुलिस ने उसको अमृतसर से धरदबोचा।

नोएडा पुलिस की टीम लगातार उसका पीछा कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी पंजाब के अमृतसर में रह रहा है। इसके बाद एक टीम वहां भेजी गई। मुखबिर द्वारा बताए गए ठिकाने पर छापा मारकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिय। आगे की कानूनी कार्यवाही चल रही है।

यह भी पढ़ेंः पति ने पत्नी की अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, 3 लोगों पर केस दर्ज

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed