50 Years of Emergency: पीएम मोदी और सीएम योगी ने इमरजेंसी पर Congress को घेरा, कहा- कांग्रेस ने देश के संविधान को कलंकित किया

नई दिल्ली, बीएनएम न्यूजः आज से ठीक 49 साल पहले देश में 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) ने भारत में इमरजेंसी (Emergency) लगाई थी। इस बरसी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) और  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress)को लोकतंत्र पर बोलने का हक नहीं है। कांग्रेस ने लोकतंत्र (Democracy) का गला घोंटा था। कांग्रेस ने देश के संविधान ( Constitution) को कलंकित किया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इमरजेंसी के 50 वर्ष पर बैक टू बैक चार ट्वीट किए। उन्होंने कांग्रेस पर करारा अटैक करते हुए कहा कि जिन्होंने आपातकाल लगाया, उन्हें हमारे संविधान के प्रति प्यार के इजहार का कोई अधिकार नहीं है।

पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, ‘जिस मानसिकता के कारण आपातकाल लगाया गया, वह उसी पार्टी में बहुत ज्यादा जीवित है जिसने इसे लगाया था। वे अपने दिखावे के जरिए संविधान के प्रति अपने तिरस्कार को छिपाते हैं, लेकिन भारत के लोगों ने उनकी हरकतों को समझ लिया है और इसीलिए उन्होंने उन्हें बार-बार नकार दिया है।

कांग्रेस ने भारत के संविधान को रौंदा

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘आज का दिन उन सभी महान पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि देने का दिन है जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया। #DarkDaysOfEmergency हमें याद दिलाता है कि कैसे कांग्रेस पार्टी ने बुनियादी स्वतंत्रताओं को खत्म किया और भारत के संविधान को रौंद दिया, जिसका हर भारतीय बहुत सम्मान करता है। ये वही लोग हैं जिन्होंने अनगिनत मौकों पर आर्टिकल 356 लगाया, प्रेस की आजादी को खत्म करने वाला विधेयक पारित किया, संघवाद को नष्ट किया और संविधान के हर पहलू का उल्लंघन किया।

सत्ता के लिए कांग्रेस कुछ भी कर सकती है

पीएम मोदी ने कहा कि सिर्फ सत्ता पर काबिज रहने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने हर लोकतांत्रिक सिद्धांत की अवहेलना की और देश को जेल बना दिया। कांग्रेस से असहमत होने वाले हर व्यक्ति को प्रताड़ित और परेशान किया जाता था। सबसे कमजोर वर्गों को निशाना बनाने के लिए सामाजिक रूप से प्रतिगामी नीतियां लागू की गईं। आपातकाल के काले दिन हमें बताते हैं कि सत्ता के लिए कांग्रेस क्या-क्या कर सकती है।

रात के अंधेरे में लोकतंत्र को नष्ट करने का प्रयास हुआः योगी

आपातकाल की 50वीं बरसी के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रात के अंधेरे में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने कैसे भारत के लोकतंत्र को नष्ट करने का प्रयास किया था। उस समय सभी विपक्षी दलों के नेताओं को जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, जय प्रकाश नारायण जैसे नेताओं को जेल में डालकर लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया।

‘कांग्रेस का चेहरा बदल गया, चरित्र वही है’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज जब हम उस आपातकाल को याद करते हैं तो पाते हैं कि कांग्रेस में भले ही चेहरे बदल गए, लेकिन आज भी चरित्र वही है। ये लोकतंत्र की दुहाई देते हैं, लेकिन ये भारत के बाहर जाकर भारत को और उसके लोकतंत्र को कोसते हैं। भारत की चुनाव प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं। भारत के अंदर हर चुनाव की प्रक्रिया में बाधा पैदा कर ईवीएम पर दोषारोपण कर अपनी अकर्मण्यता का परिचय देते हैं।

कांग्रेस और उसके सहयोगी मांगें माफी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस आज भी उसी रास्ते पर चल रही है। संविधान को खत्म करने के रास्ते पर चल रही है। कांग्रेस के जो सहयोगी हैं, वह जनता के नाम पर संविधान की कार्रवाई को बाधित करने का काम कर रहे है। देश की संसद में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने एक बिल को फाड़ने का काम किया था। कांग्रेस को देश माफ नहीं करेगा। कांग्रेस को और कांग्रेस के सभी सहयोगियों को जिन्होंने लोकतंत्र को कमजोर किया, संविधान को मानने से मना किया, इनको माफी मांगना चाहिए।

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed