Priyanka Gandhi: अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं प्रियंका गांधी, जानें आखिर हुआ क्या था

priyanka gandhi

नई दिल्ली, BNM News: Priyanka Gandhi Discharged: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में यूपी के अमेठी में शामिल होने वाली थीं, लेकिन अस्वस्थ होने के कारण इसमें वो जा नहीं सकी। उनकी तबीयत खराब होने के कारण उन्हें सर गंगाराम अस्ताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वो डिस्जार्च हो गईं है। न्य़ूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को डिहाइड्रेशन और पेट में इन्फेक्शन के कारण सर गंगाराम अस्पताल लाया गया था और उन्हें इलाज के बाद डिस्जार्च कर दिया गया है।

वहीं न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जिला इकाई के एक पदाधिकारी के हवाले से से बताया था कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सोमवार (19 फरवरी, 2024) को अमेठी में प्रियंका गांधी को शामिल होना था।

प्रियंका गांधी ने क्या कहा था?

प्रियंका गांधी ने शुक्रवार (16 फरवरी) को कहा था कि वो अस्वस्थ होने के कारण राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो सकेंगी। उन्होंने आश्वासन दिया था कि जैसे ही उनकी तबीयत में सुधार आएगा वो यात्रा में शामिल हो जाएंगी।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था कि मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में शामिल होऊंगी। तब तक के लिए मैं, चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं। बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू हुई थी और इसका समापन मुंबई में होगा।

यह भी पढ़ेंः  मप्र कांग्रेस की राजनीति में थम नहीं रही गुटबाजी, अकेले पड़े कमल नाथ

यह भी पढ़ेंः अब सपा ने कांग्रेस को दिखाए तेवर, न्याय यात्रा में शामिल होने को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed