Priyanka Gandhi: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगी प्रियंका गांधी, खुद दी यह जानकारी

नई दिल्ली, BNM News। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा स्वास्थ्य कारणों की वजह से शुक्रवार को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल नहीं हो सकेंगी। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें शनिवार शाम उत्तर प्रदेश के चंदौली से यात्रा में शामिल होना था। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर खुद के अस्वस्थ होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी।

बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा

 

उन्होंने लिखा कि मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में शामिल होउंगी। तब तक के लिए मैं, चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं।’

यूपी में ऐसे निकलेगी यात्रा

 

दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में मणिपुर से मुंबई तक ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाली जा रही है। यात्रा अभी बिहार में है और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव उसमें शामिल हुए हैं। आज ही यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा 16-21 फरवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों और फिर रायबरेली, अमेठी में निकाली जाएगी। 22 और 23 फरवरी यात्रा के लिए विश्राम रहेगा। 24 और 25 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश ये यात्रा की फिर से शुरुआत होगी।

यात्रा के बारे में जानिए

-कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के बाद मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की गई
-6,713 किलोमीटर से अधिक की यात्रा बसों और पैदल तय की जा रही
-इसमें 110 जिले, लगभग 100 लोकसभा सीटें और 337 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जा रहा

 

यह भी पढ़ेंः सोनिया गांधी ने राज्यसभा के लिए नामांकन किया, राहुल-प्रियंका रहे मौजूद, जयपुर में समर्थकों का बड़ा हुजूम

यह भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री मोदी आज हरियाणा के रेवाड़ी से शुरू करेंगे लोकसभा चुनाव प्रचार

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

You may have missed