Weather Today: उत्तर भारत में बदला मौसम, दिल्ली-NCR में बारिश, इन राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना
नई दिल्ली, BNM News: उत्तर भारत में अगले दो से तीन दिन ठंड से राहत रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कई जगहों पर बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते देशभर के मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है।
यूपी, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीर में मौसम ने करवट ली है। सुबह-सुबह बूंदाबांदी और हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। IMD के मुताबिक, उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में अगले दो से तीन दिन ठंड से राहत रहेगी। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विभोक्ष के चलते देशभर के मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भी भारी बर्फबारी हो रही है। देश की राजधानी दिल्ली समेत यूपी, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में आज यानी 4 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
कैसा रहेगा देश का मौसम?
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की छिटपुट बारिश संभव है। वहीं, पंजाब, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। केरल में 1 या 2 स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा ओडिशा के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है।
दिल्ली का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में भी पश्चिमी विभोक्ष का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में 4 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
#WATCH | Delhi: Parts of national capital receive light rainfall.
(Visuals from Pragati Maidan) pic.twitter.com/2RUvx7pbXl
— ANI (@ANI) February 4, 2024
देश की मौसम प्रणाली
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पूर्वी असम और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं जेट स्ट्रीम हवाएं समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर 140 नॉट तक उत्तर भारत पर चल रही हैं। एक ट्रफ रेखा पूर्वी विदर्भ से मराठवाड़ा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। वहीं, मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, लगभग 30° उत्तर अक्षांश के उत्तर में 58 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ चल रहा है। इन्हीं कारणों की वजह से देश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
हिमाचल प्रदेश, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। वहीं 4 फरवरी को पश्चिमी हिमालय पर बर्फबारी की तीव्रता बढ़ जाएगी। 5 फरवरी को एक बार फिर से कमी आएगी और 6 फरवरी से मौसम साफ होने लगेगा।
बर्फबारी व वर्षा से उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड
पर्वतीय जिलों में मौसम ने फिर से करवट ले ली है। चारोंधाम के साथ ही हेमकुंड, औली, चोपता में बर्फबारी हो रही है। निचले इलाकों में वर्षा हो रही है। वर्षा और बर्फबारी के कारण ग्रामीण जनजीवन प्रभावित हो गया है। समूचा राज्य कड़ाके की ठंड की चपेट में है। उत्तरकाशी जनपद में बर्फबारी के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुक्कीटॉप से गंगोत्री तक अवरुद्ध हो गया है। इस क्षेत्र में अभी बर्फबारी हो रही है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग फूलचट्टी से लेकर जानकी चट्टी के बीच बर्फबारी के कारण अवरुद्ध है। इसके अलावा जनपद के 10 से अधिक संपर्क मोटर मार्ग भी अवरुद्ध है।
यह भी पढ़ेंः पश्चिमी विक्षोभ फिर हुआ सक्रिय, कई राज्यों में हो सकती है वर्षा
यह भी पढ़ेंः बर्फीली हवा के साथ सताएगी सर्दी, जानें- कड़ाके की ठंड से कब मिलेगी राहत
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन