Lok Sabha Election 2024: राजकुमार सैनी ने मिलाया कांग्रेस से हाथ, कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद INDI गठबंधन में शामिल

नरेन्द्र सहारण, कुरुक्षेत्र: लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के बाद कई नेता मुलाकात और बैठकें कर चुनावों की रणनीति बना रहे हैं। वहीं लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया से मुलाकात की है। बता दें कि सैनी 2014 में BJP के टिकट पर कुरुक्षेत्र से सांसद बने थे। हरियाणा में लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस द्वारा अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी को जारी करना अभी बाकी है। ऐसे में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया से मुलाकात की। गौरतलब है कि राजकुमार सैनी खुद कुरुक्षेत्र से बीजेपी के सांसद रहे हैं।

बता दें कि राजकुमार सैनी के अगुवाई वाले भारतीय महागठबंधन का भी इंडिया गठबंधन को समर्थन मिल गया है। भारतीय महागठबंधन में कई छोटे-छोटे राजनीतिक दल हैं। इसके अध्यक्ष राजकुमार सैनी हैं।भारतीय महागठबंधन में यूपी समेत कई राज्यों के छोटे-छोटे जन जातीय दल शामिल हैं।  गौरतलब है कि राजकुमार सैनी पूर्व में कुरुक्षेत्र सांसद रह चुके हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से 2014 का लोकसभा चुनाव कुरुक्षेत्र से लड़ा और कांग्रेस पार्टी से दो बार लगातार सांसद रह चुके उद्योगपति  नवीन जिंदल को भारी मतों से हराया।

गलत बयानबाजी के कारण सुर्खियों में

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पूर्व सांसद एवं लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार सैनी का विवादों से गहरा नाता है। उनके विवादित बयान के कारण पिछले साल ब्राह्मण समाज भड़क गया था। ब्राह्मण समाज ने राजकुमार सैनी का मुंह काला करने वाले को नकद इनाम देकर सम्मानित करने का ऐलान कर दिया था। यही नहीं, शख्स को हर तरह की सुरक्षा देने की भी घोषणा की थी। कुरुक्षेत्र स्थित हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास में हुई मीटिंग में हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास के अध्यक्ष पवन पहलवान, अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा निंदी, श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा समेत अन्य ब्राह्मण नेता शामिल थे।

क्या कहा था सैनी ने

हरियाणा के कुरूक्षेत्र से पूर्व सांसद और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार सैनी के बयान पर हंगामा खड़ा हो गया था। रामायण, महाभारत और मूर्ति पूजा को लेकर सैनी ब्राह्मण समाज के निशाने पर आ गए थे। यहीं नहीं सैनी अपने बयान पर माफी मांगने के बजाय उस पर अड़े रहे। सैनी का कहना था कि वो ब्राह्मण समाज के नहीं बल्कि मूर्ति पूजा के खिलाफ है। आपको बता दें कि सैनी ने 1 जुलाई 2023 को कैथल में बयान दिया था जिसका ब्राह्मण समाज आज भी विरोध कर रहा है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बांटे विभाग, गृह मंत्रालय अपने पास रखा, देखें किसे कौन सा विभाग मिला

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed